UP ATS को बड़ी कामयाबी, भारत की जासूसी करने वाला गिरफ्तार, पाकिस्तानी आकाओं को भेजता था गुप्त सूचना
UP ATS: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस ने पाकिस्तान को खुफिया सूचना पहुंचाने वाला एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में हुई है।
मोहम्मद रईस पाकिस्तान स्थित आईएसआई के लिए काम कर रहा था। वह अपने पाकिस्तानी आकाओं को भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी पहुंचाता था। आरोपी गोंडा के तरबगंज इलाके का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद रईस मुंबई में काम करने के दौरान अरमान के संपर्क में आया था। रईस ने पुलिस को बताया कि अरमान ने भारत में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर उसे भड़काने की कोशिश की थी। पूछताछ के दौरान रईस ने बताया कि उसने अरमान से कहा था कि वह काम के लिए सऊदी अरब जाना चाहता है।
इसके बाद अरमान ने रईस को भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए राजी कर लिया। रईस को बताया कि इस काम के बदले उसे बहुत सारा पैसा मिलेगा। 2022 में रईस को एक विदेशी नंबर से कॉल आई, उसने खुद को हुसैन बताया और कहा कि वह एक पाकिस्तानी जासूस है।
उसने रईस को आर्मी से जुड़ी जानकारी भेजने का काम सौंपा। रईस ने जासूसी के लिए अपने दोस्त और कई अन्य लोगों को भी शामिल किया। इसके बदले में रईस को पाकिस्तानी जासूसों से 15 हजार रुपये मिले थे। गुप्त सूचना के आधार पर रईस की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसे लखनऊ में एटीएस मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विशेष महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि रईस के खिलाफ लखनऊ एटीएस पुलिस स्टेशन में कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह की 53 साल की बेटी का अभी तक नहीं बना है बर्थ सर्टिफिकेट? यूपी के इस शहर में किया है अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications