नसीरुद्दीन शाह की 53 साल की बेटी का अभी तक नहीं बना है बर्थ सर्टिफिकेट? यूपी के इस शहर में किया है अप्लाई
नसीरुद्दीन शाह की 53 साल की बेटी का अभी तक नहीं बना है बर्थ सर्टिफिकेट
Naseeruddin shah daughter birth certificate: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्ब्टर नसीरूद्दीन शाह इन दिनों अपनी बेटी हीबा के कारण सुर्खियों में है। इसकी वजह हीबा का बर्थ सर्टिफिकेट हैं जो जिसके लिए हीबा शाह ने यूपी के अलीगढ़ के नगर निमम ऑफिस में अप्लाई किया है।
नसीरुद्दीन की फोटो जन्मतिथि प्रमाणपत्र फार्म देखकर नगर निगम के कर्मचारी चकरा गए,, जिसके बाद नगर निमग के कर्मचारी भी असमंजस में आ गए।

कौन दे गया अप्लीकेशन
हालांकि नगर निगम में सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवदेन कौन कर गया इसके बारे में अधिकारियेां को जानकरी नहीं है, उन्होंने कहां सर्टिफिकेट के लिए तो कोई भी अप्लीकेशन दे सकता है। हालांकि की कई स्तर पर जांच होने के बाद ही बर्थ सर्टिफिकेट बनता हैं।
53 साल की हीबा का नहीं बना बर्थ सर्टिफिकेट
नसीरूदीन की बेटी हीबा के बर्थ सर्टिफिकेट का आवेदन अलीगढ़ में सबसे अधिक चर्चा का विषय है। इसकी वहज है कि एक्टर की बेटी की उम्र लगभग 53 साल है और उसका जन्म प्रमाण पत्र अब बनवाया जा रहा है।
क्या सच में अलीगढ़ में हुआ है हीबा शाह का जन्म
इस अप्लीकेशन के अनुसार शाह की बेटा का जन्म 20 अगस्त 1070 को अलीगढ़ के टीकाराम नर्सिंग होम में हुआ था। हालांकि अप्लीकेशन में मुंबई का एड्रेस भी लिखा हुआ है।
नसीरूदृीन की बेटी की अप्लीकेशन देख अधिकारी भी चौंके
इस आवेदन में पिता की जगह नसीरुद्दीन शाह का नाम और फोटो भी लगी है। जब ये अप्लीकेशन नगर निगम के अधिकारियों के हाथ लगत तो एक्टर और उनकी बेटी का नाम देखकर अचंभित हो गए। हालांकि नगर निगम ने एडीएम स्तर पर जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सच में नसीरुद्दीन की बेटी ने अपने बर्थ सर्टीफिकेट के लिए अप्लाई किया है?
अप्लीकेशन हुई वायरल
नसीरुद्दीन की बेटी की बर्थ सर्टीफिकेट बनवाने वाली अप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग ये ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी उम्र बीत जानें के बावजूद अभी तक हीबा ने क्यों अपना बर्थ सर्टीफिकेट नहीं बनवाया।
नसीरुद्दीन का यूपी के अलीगढ़ से क्या है नाता
एक्टर नसीरूद्दीन शाह का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गहरा नाता है, 1967 से 1970 एक्टर शाह ने अलीगढ़ मुश्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है और उनकी बेटी का जन्म अप्लीकेशन में 1970 बताया गया है। शाह के भाई जमीरूद्दीन शाह अलीगढ़ मुस्लिक यूनिवर्सली के कुलपति यानी वाइस चांसलर भी रह चुके हैं।
क्या अब बन पाएगा हीबा का जन्मप्रमाण पत्र
1970 में अलीगढ़ में नगर निगम नहीं था इसलिए जांच के लिए तहसील से जांच की जा रही है। यहां के नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जन्मप्रमाण पत्र के लिए जन्म के एक साल के अंदर आवेदन करना जरूरी होता है अगर ये समय सीमा समाप्त होने के आद आवेदन किया जाता है तो प्रमाण पत्र संबंधी डिटेल संबंधित तहसील भेजा जाता है। इस मामले में एडीएम लेवल पर जांच हो रही है और रिपोर्ट के आधा पर ही बर्थ सर्टिफिकेट बनाए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications