यूपी के सरकारी स्कूलों में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की मनमानी
उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अब 25 जुलाई से लग जाएंगे बायोमैट्रिक मशीन, आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने तमाम सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने का निर्देश दिया है। यह मशीनें अब प्रदेश के तमाम स्कूलों में 25 जुलाई से लगा दी जाएंगी, जिसके बाद सभी शिक्षकों को अपनी उपस्थिति इस मशीन पर दर्ज करानी होगी।

बायोमेट्रिक मशीनों को प्रदेश के सभी स्कूलों में लगाने के लिए शासन की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, यही नहीं इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भी निर्देश जारी करके कहा गया है कि बायोमेट्रिक मशीन को लगाने के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएं। ऐसे में सभी स्कूलों में यह मशीन लगने के बाद सभी शिक्षकों को अपना फिंगरप्रिंट इस मशीन पर दर्ज कराना होगा, जिससे की उनके स्कूल आने औऱ जाने के समय की जानकारी हासिल हो सके।
इसे भी पढ़ें- यूपी में भाजपा विधायक ने बैंक मैनेजर को पीटा, घसीटकर ले गए!
आपको बता दें कि बायोमेट्रिक मशीनों को लगाने का निर्देश प्रदेश के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा, जिसके बाद ना सिर्फ शिक्षकों बल्कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी अपनी उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन में दर्ज करानी होगी। माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव जीतेंद्र कुमार ने इस बाबत कहा कि जो लोग बायोमैट्रिक मशीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, प्रदेश में कुल 9121 माध्यमिक स्कूल हैं जिन्हें यूपी बोर्ड से मान्यता मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications