VIDEO: बहन ने बताया क्या हैं गेंदबाज भुवनेश्वर की शादी की तैयारियां, गांव में होगा भव्य रिसेप्शन

मेरठ। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इसी माह के अंत में परिणय सूत्र में बंधने जा रहे रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार की शादी आगामी 23 नवम्बर को तय हो गई है। नॉएडा में एचसीएल कंपनी में इंजीनियर नूपुर नागर और भुनेश्वर कुमार के बीच लम्बे समय से प्यार है और अब ये प्यार शादी का रूप में बदलने जा रहा है। दोनों आगामी 23 नवम्बर को मेरठ के होटल ब्रेवरा में सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे। गौरतलब है कि 4 अक्टूबर को ही नॉएडा में भुवनेश्वर कुमार की रिंग सैरेमनी हो चुकी है।

Bhuvneshvar Kumar will get married on 23rd November in Meerut

आज मेरठ के एक होटल में बकायदा प्रेस वार्ता करते हुए भुवनेश्वर के पिता किरणपाल और बहन रेखा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 नवम्बर को उनके गंगानगर स्थित आवास पर घर पर ही होगी लग्न की रस्म होगी जिसके बाद अगले दिन 22 नवम्बर को मेरठ के गढ़ रोड़ स्थित होटल ब्रॉडवे इन में संगीत, मेहंदी और भात की रस्म अदायगी होगी। इस दौरान भुवनेश्वर के निजी दोस्त , परिवार और रिश्तेदार आदि रहेंगे। आगामी 23 नवम्बर को मेरठ के दिल्ली-देहरादून बाइपास पर स्थित होटल ब्रेवरा में दिन में शादी और रात में रिसेप्शन का कार्यक्रम रहेगा। शादी में कौन-कौन वीआईपी शिरकत करेंगे ये अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री होगी इस पर भी सस्पेंस बरकरार है। भुवनेश्वर के पिता ने बताया कि 26 नवम्बर को भुवनेश्वर कुमार के पैतृक गांव बुलन्दशहर में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया जायेगा और उसके बाद दिल्ली में एक पांच सितारा होटल में भी रिसेप्शन रखा जायेगा, जिसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसमे न्यूजीलैंड टीम समेत टीम इण्डिया के सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+