अस्पताल में सिर पकड़े नजर आईं नेहा सिंह राठौर, बोलीं- 'डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है', देखें Video
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने की तबीयत खराब होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती हैं। गायिका ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, 'डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है।

UP News: योगी सरकारी की आलोचना को लेकर भोजपुरी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा' गाने की लोकप्रियता के बाद 'यूपी में का बा पार्ट 2' गाया था। इस गाने के माध्यम से राठौर ने कानपुर देहात की घटना को लेकर योगी सरकार पर तीखे सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्हें नोटिस थमा दिया गया, जिसमें उनसे जवाब मांगा गया है, लेकिन इस बीच गायिका ने ट्वीट कर खुद के बीमार होने की जानकारी दी है।
लोक गायिका नेहा सिंह अस्पताल में भर्ती
दरअसल, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, 'डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है..' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गायिका अस्पताल में एक बेड पर अपना सिर पकड़कर लेटी हुई हैं, और यहां उनको बोतल चढ़ रही है। वीडियो में नेहा सिंह के पति हिमांशु सिंह भी नजर आ रहे हैं, जोकि उनकी देखरेख करते दिख रहे हैं।
बिना नाम लिए सरकार पर साधा निशाना
इस वीडियो पोस्ट से पहले नेहा सिंह ने एक दूसरे ट्वीट में बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'एक महान राष्ट्रवादी था। उसका नाम हिटलर था। वो जर्मनी में रहता था। पूरी जर्मनी की जनता हिटलर की समर्थक थी। हिटलर यहूदी लोगों से नफ़रत करता था। जनता को एकदम पसंद नहीं था कि कोई हिटलर की किसी नीति की आलोचना करे,क्योंकि वो एक महान राष्ट्रवादी था। फिर एक दिन सब ठीक हो गया।
कानपुर देहात की घटना को लेकर गाया था यूपी में का बा पार्ट-2
दरअसल, हाल ही में नेहा सिंह ने 'यूपी में का बा पार्ट 2' गाया था। इस गाने को जरिए उन्होंने कानपुर देहात की घटना को लेकर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर जमकर हमला बोला। कानपुर देहात में दो महिलाओं की आग लगने से मौत हो गई थी, इस घटना को लेकर गायिका ने कानपुर की जिला अधिकारी और सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जमकर घेराव किया। इस गाने के बाद कानपुर देहात की पुलिस ने नेहा सिंह को नोटिस भेजकर सात सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब हां और ना में देना है।












Click it and Unblock the Notifications