IRCTC: भारत गौरव ट्रेन गोरखपुर से कन्याकुमारी तक कराएगी इन 5 धार्मिक स्थलों का दर्शन, जानिए क्या है खास पैकेज?
Bharat Gaurav Tourist Train package IRCTC Latest News Uttar Pradesh: भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट टेªनें हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों के संचलन से पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा।
5 धार्मिक स्थानों के दर्शन यात्रा के लिये
हमारे पर्यटन स्थलों और भारत गौरव ट्रेन को लोकप्रिय बनाने के लिये आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा हिन्दू श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरूपति बालाजी मंदिर (तिरूपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम) तथा कन्याकुमारी के स्थानीय मंदिरों के दर्शन सहित कुल 05 धार्मिक स्थानों के दर्शन यात्रा के लिये गोरखपुर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें 07 से 18 जून, 2025 तक 11 रात्रि एवं 12 दिन के लिये चलाई जायेगी।

टिकट पैकेज
इस गाड़ी पर चढ़ने व उतरने के लिये गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, ललितपुर तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) स्टेशनों पर सुविधा प्रदान की गई है। इस गाड़ी में यात्रा हेतु आई.आर.सी.टी.सी. के बेवसाइट पर टिकट बुक किया जा सकता है। टिकट पैकेज रू0 56950/- से आरम्भ है, जिस पर ई.एम.आई. की सुविधा
आर. सी.टी.सी. पोर्टल पर प्रदर्षित सरकारी एवं गैर सरकारी बैंकों के माध्यम से उपलब्ध है।
इन स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करेगी
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 07 जून, 2025 को गोरखपुर से प्रस्थान कर गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रतापगढ़,
सुल्तानपुर, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, ललितपुर तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी)
स्टेशनों पर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करेगी।
यात्रा के लिए निर्धारित मूल्य
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में इकानॉमी (शयनयान श्रेणी) श्रेणी में यात्रा के लिए प्रति वयस्क रू0 24600/- तथा 05 से 11 वर्ष तक के प्रति बच्चे के लिए रू0 23250/- यात्रा मूल्य निर्धारित किया गया है। स्टैण्डर्ड (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) श्रेणी में यात्रा के लिये प्रति वयस्क रू0 42950/- तथा 05 से 11 वर्ष तक के प्रति बच्चे के लिये रू0 41370/- यात्रा मूल्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कम्फर्ट (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) श्रेणी में यात्रा के लिये प्रति वयस्क रू0 56950/- तथा 05 से 11 वर्ष के प्रति बच्चे के लिये
रू0 55050/- यात्रा मूल्य निर्धारित किया गया है।
कुल 767 बर्थ उपलब्ध है
इस गाड़ी में कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) में 49, स्टैण्डर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में 70 तथा इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) में 648 बर्थ सहित कुल 767 बर्थ उपलब्ध है। इस मूल्य में रात्रि ठहराव तथा स्नान आदि के लिये होटल/धर्मशाला की सुविधा पैकेज कैटेगरी के अनुसार दी जायेगी। इस यात्रा मूल्य में सुबह का चाय, नाश्ता, दोपहर तथा रात्रि का शाकाहारी भोजन दिया जायेगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिये आई.आर.सी.टी.सी. के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की इस भारत गौरव यात्रा ट्रेन से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications