चुनाव से पहले ये 8 बड़े प्रोजेक्ट क्या बदल देंगे यूपी का चुनावी समीकरण, जानिए क्या है BJP का मेगा प्लान

लखनऊ, 9 नवंबर: उत्तर प्रदेश में चुनाव बेहद नजदीक है। इसको देखते हुए सभी दल अपनी तैयारियों के साथ ही प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम वचन निभाएंगे यात्रा पूरे प्रदेश में चला रही है वहीं दूसरी ओर सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी समाजवादी विजय यात्रा के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच बीजेपी संगठन और योगी सरकार ने मिलकर पीएम मोदी के दौरों को लेकर पूरी प्लानिंग की है। इस प्लान के हिसाब से नवंबर का महीने बीजेपी के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि मोदी बैक टु बैक कई कार्यक्रमों को सम्बोधित करेंगे। आइए जानते हैं कि पश्चिम से लेकर पूरब तक माहौल बनाने के लिए बीजेपी और योगी ने मिलकर क्या पलान तैयार किया है।

यूपी की मेगा परियाजनाओं की होगी लांचिंग

यूपी की मेगा परियाजनाओं की होगी लांचिंग

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस महीने सूबे की जनता को कई ऐसी मेगा परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसका इस्तेमाल वह वर्षो -वर्ष करेंगे। ये वह मेगा परियोजनाएं हैं जिनका निर्माण कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद शुरू कराया था। इन मेगा परियोजनाओं में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस महीने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन मेगा परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सूबे की जनता को सौंपेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और गंगा एक्सप्रेस वे जैसी मेगा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा गोरखपुर का बंद पड़ा खाद कारखाना और गोरखपुर एम्स भी अगले माह तक शुरू हो जाएगा।

मोदी ने 2018 में रखी थी नींव, अब 16 नवंबर को करेंगे शुभारंभ

मोदी ने 2018 में रखी थी नींव, अब 16 नवंबर को करेंगे शुभारंभ

राज्य में यह पहला अवसर है जब किसी नवंबर और दिसंबर में जनता के उपयोग वाली करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार कराई गई कई मेगा परियोजनाएं जनता को सौंपी जाएंगी। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 42 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार कराया गया 340.82 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे इस माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को सौंपेंगे। जबकि करीब 36,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगले माह रखी जाएगी।

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास जुलाई 2018 में आजमगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। इस एक्सप्रेस-वे को पूर्वी यूपी के लिए लाइफ लाइन कहा जा रहा है। लखनऊ से आजमगढ़ और मऊ होते हुए गाजीपुर तक 340.824 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के फर्राटा भरने से जहां समय के लिहाज से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी कम हो जाएगी, वहीं व्यापार और वाणिज्य को पंख लगेंगे।

बुंदलेखंड एक्सप्रेस वे को भी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी

बुंदलेखंड एक्सप्रेस वे को भी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी

करीब 15,000 करोड़ रुपए की लागत से 296.07 किमी लंबा बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास बीते वर्ष 29 फरवरी को किया था। चित्रकूट से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेस वे बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन होते हुए इटावा के कुदरौल गांव के पास लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस से जुड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने से बुंदेलखंड पहुंचना आसान होगा, वहां कृषि, वाणिज्यिक, पर्यटन और उद्यमिता के लिए राह आसान होगी और बुंदेलखंड का विकास होगा। इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झांसी आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां वह रानी लक्ष्मी बाई की 193 वीं जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। झांसी किले में प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी है। प्रधानमंत्री झांसी में नल के जरिए जल योजना समेत कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

काशी विश्वनाथधाम की सौगात देंगे मोदी

काशी विश्वनाथधाम की सौगात देंगे मोदी

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर जैसी परियोजना की सौगात जनता को देंगे। वाराणसी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया। इस माह के अंत तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मार्च 2019 में पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। लगभग 400 करोड़ की लागत से बन रहे इस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को अगले माह पीएम नरेंद्र मोदी किसी भी दिन जनता को सौपेंगे।

गंगा एक्सप्रेस वे की रखेंगे आधारशिला

गंगा एक्सप्रेस वे की रखेंगे आधारशिला

इसके साथ ही प्रधान मंत्री गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी जैसे मेगा प्रोजेक्ट की आधारशिला भी प्रधानमंत्री रखेंगे। गंगा एक्सप्रेस वे यूपी का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। करीब 36 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाला यह एक्सप्रेस वे 595 किमी लंबा होगा। मेरठ से शुरू होकर यह एक्सप्रेस वे प्रयागराज पर समाप्त होगा। दिसंबर में प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे।

 जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी की रखेंगे नींव

जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी की रखेंगे नींव

इसी प्रकार गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में बनने वाले जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के निर्माण की आधारशिला भी प्रधानमंत्री इसी माह रखेंगे। उक्त दोनों परियोजनाएं भविष्य में सूबे की शान साबित होंगी औत इन दोनों परियोजनाओं से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। नवंबर तथा दिसंबर में सूबे को मिलने वाली परियोजनाओं के पहले प्रधानमंत्री पिछले महीने वाराणसी, कुशीनगर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं।

पिछले महीने दी थी मेडिकल कॉलेज की सौगात

पिछले महीने दी थी मेडिकल कॉलेज की सौगात

बीते माह प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली सिद्धार्थनगर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नौ नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात प्रदेश को दी थी। तब एक साथ इतने मेडिकल कालेज की सौगात पाने वाला उत्तर प्रदेश देश का इकलौता राज्य बना था। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को देश में सिरमौर बनाने में जुटे सीएम योगी के प्रयास से यह संभव हुआ था। अब इसी क्रम में प्रधानमंत्री यूपी को कई सौगात देने के लिए यूपी आने को हैं। इसके तहत ही गृहमंत्री अमित शाह भी 13 नवंबर को आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+