VIDEO: बन-ठन कर शोरूम पहुंचीं महिलाओं का चला बाद में पता, चोर चोर चोर...
सज-धज कर ये सभी महिलाएं शोरूम तो ऐसे पहुंचीं जैसे श्रृंगार ही इनकी तलाश हो लेकिन वीडियो देखकर आपका इरादा बदल जाएगा, तीनों की मिलीभगत ने ज्वैलरी पर ऐसे हाथ साफ किया कि आप देखते रह जाएंगे!
अलीगढ़। अलीगढ़ के समद रोड पर तनिष्क शोरूम से तीन महिलाएं चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। तीनों महिलाएं लगभग तीन लाख से ऊपर की ज्वैलरी ले गईं। शोरूम मालिक ने तीनों महिलाओं के खिलाफ थाना क्वार्सी में एफआईआर दर्ज करवाई है। दोपहर में तीन महिलाएं शोरूम पर ज्वैलरी खरीदने आईं और उन्होंने चूड़ियां दिखाने को कहा। जिस पर शोरूम के दो कर्मचारी उन्हें चूड़ियां दिखाने लगे। चूडियां देखते हुए उन्होंने ब्रास के ब्रेसलेट देखने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक महिला ने 82.840 ग्राम की चूड़ी चुरा ली और दूसरी महिला को पास कर दिया। इसके बाद तीनों महिलाएं चली गईं। महिलाओं की पूरी हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शोरूम के मैनेजर ने बताया कि चूड़ियों की कीमत लगभग तीन लाख बीस हजार रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications