Basti Jail: जेल में बंद युवती हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Basti Jail: यूपी के बस्ती जनपद की जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित युवती की गर्भावस्था की पुष्टि हुई है। यह घटना तब सामने आई जब जेल में बंद युवती को पेट दर्द की शिकायत हुई और उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में ले जाने के बाद जब युवती का मेडिकल परीक्षण किया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। जेल में बंद युवती के गर्भवती होने की जानकारी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने इस महिला कैदी की देखभाल के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित कर दी है।

Basti Jail girl became pregnant

यह भी बता दें कि जेल में लाए जाने के समय युवती का मेडिकल परीक्षण किया गया था, जिसमें गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने एक मेडिकल बोर्ड गठित किया, जिसने जांच के बाद पुष्टि की कि 22 वर्षीय युवती तीन महीने और 12 दिन की गर्भवती है।

युवती ने छिपाई थी जानकारी

बताया जा रहा है कि युवती को भूत-प्रेत के चक्कर में हुई मारपीट के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया। जांच में संदेह होने पर उसे ओपेक हॉस्पिटल कैली भेजा गया, जहां अल्ट्रासाउंड से उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला कैदी ने अपनी गर्भावस्था की जानकारी को छिपाए रखा था। एक दिसंबर को जब उसे फिर से पेट में दर्द हुआ, तब उसकी पूरी जांच की गई, जिसमें उसकी गर्भावस्था का पता चला। इसके बाद सीएमओ को रिपोर्ट दी गई और विशेषज्ञ डॉक्टरों को उसकी देखभाल के लिए नियुक्त किया गया।

परिवार को दिया गया सूचना

डॉक्टरों ने युवती के स्वास्थ्य की जांच की और बताया कि उसके परिवार को पहले से ही इस बात की जानकारी थी। महिला कैदी अपने परिवार से बात करके तय करेगी कि वह बच्चे को जन्म देना चाहती है या नहीं। यदि वह एबॉर्शन करवाना चाहती है, तो कोर्ट की अनुमति से मेडिकल टीम उसकी मदद करेगी।

इस मामले ने जेल प्रशासन के सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी बात कहा जा रहा है की जेल जाने से पहले ही युवती गर्भवती थी और यह बात मेडिकल टीम से वह छुपा ली थी। फिलहाल युवती की पूरी देखभाल की जा रही है और उसे सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+