बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, बच्चे समेत 5 लोगों की मौत

लखनऊः यूपी में शनिवार को कई शहरों में अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। शनिवार को यूपी के लखीमपुर, बदायू, पीलीभीत के बाद बरेली में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी था। अभी तक मरने वालों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

bareilly road accident truck and bike 5 killed

इस हादसे के बाद रोड जाम हो गया। मौके पर भारी भीड़ देखी जा सकती थी। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये दर्दनाक हादसा सिरौली थाना क्षेत्र के शाहबाद-रामनगर रोड पर गांव जगन्नाथपुर के पास हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंची। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

इससे पहले यूपी के ही लखीमपुर खीरी जिले के पसगंवा क्षेत्र में सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 4 घायलों ने दम तोड़ दिया। वाहन पर कुल 17 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे 3 लोगों को नक्सलियों ने किया अगवा, 6 गाड़ियों में लगाई आग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+