योगीराज में डीएम भी सख्त, जीन्स-टीशर्ट पहनने पर लगाई रोक

बरेली के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सभी लोग फॉर्मल पैंट-शर्ट पहनकर ही ऑफिस में आएंगे। साथ ही अधिकारी कार्यालय परिसर में पान, गुटखा और तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

बरेली। बरेली के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने एक ऐसा फरमान जारी किया जो सुर्खियां बटोर रहा है। डीएम ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी जीन्स और टी-शर्ट पहन कर कार्यालय नहीं आएगा। डीएम के आदेश पर कर्मचारियों में चुप्पी है। कोई भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सरकारी कर्मचारियों के पहनावे पर बरेली के DM का खास फरमान

कार्यालय में पान, गुटखा और तंबाकू के इस्तेमाल पर भी रोक का आदेश

सूबे की सरकार बदलते ही निजाम भी बदलने लगा है। मंगलवार को लोकसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी में बहुत कुछ बदलने वाला है और बहुत कुछ बन्द होने वाला है। उसका असर बरेली के डीएम सुरेंद्र सिंह के इस आदेश में देखने को मिला है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आज से जीन्स और टी शर्ट पहनकर नहीं आएगा।

बरेली के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सभी लोग फॉर्मल पैंट-शर्ट पहनकर ही ऑफिस में आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक और आदेश में कहा है कि अधिकारी कार्यालय परिसर में पान, गुटखा और तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर कोई इनका इस्तेमाल करते नजर आएंगें तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरेली के डीएम सुरेंद्र सिंह के इस फरमान का अंदरखाने विरोध हो रहा है, हालांकि उनके आदेश पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं दिख रहा है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद बरेली के डीएम के इस आदेश पर विपक्षी दलों के नेता क्या कहते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+