Bride Video Viral: फेरों से पहले दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने दिया चौंकाने वाला झटका! बैरंग लौटी बारात
UP, Bareilly News Hindi: उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेज की लालच ने एक शादी को खुशी के मौके को हंगामे में बदल दिया। फेरों से ठीक पहले दूल्हे पक्ष ने ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये की मांग कर दी, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां दुल्हन का साहस सराहा जा रहा है।
दरअसल, घटना 13 दिसंबर 2025 की रात की है। कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति (Bride Jyoti) की शादी प्रेम नगर निवासी ऋषभ से तय हुई थी। सगाई मई में हुई, जिसमें लड़की पक्ष ने करीब 3 लाख रुपये खर्च किए और सोने की ज्वेलरी व 5 लाख नकद भी दिए।

शादी के दिन बारात युगवीणा में पहुंची। सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन सात फेरों से पहले दूल्हा ऋषभ (Groom Rishabh) और उसके परिवार ने अचानक ब्रेज़ा कार और 20 लाख रुपये कैश की मांग रख दी। कहा कि मांग पूरी न हुई तो फेरे नहीं होंगे।
Bride Video Viral: दुल्हन का साहसी फैसला
लड़की पक्ष ने काफी समझाया, लेकिन दूल्हा पक्ष नहीं माना। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची और दूल्हा ऋषभ, उसके पिता राम अवतार और जीजा को हिरासत में ले लिया।
इस बीच दुल्हन ज्योति ने खुद आगे आकर कहा, 'मैं इन दहेज के लालची लोगों से शादी नहीं करना चाहती। जो मेरे पिता और भाई का सभी मेहमानों के सामने अपमान कर सकता है, वह मेरे साथ जीवन कैसे बिताएगा?' उन्होंने स्पष्ट इनकार कर दिया और बारात बैरंग लौट गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में ज्योति रोते हुए कहती नजर आ रही हैं, 'ऐसे लड़के के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकती जो मेरे परिवार का सम्मान नहीं करता।'
Bareilly Police Action: पुलिस की कार्रवाई
कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार, अभी तक लड़की पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर बारात को सुरक्षित लौटाया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स दुल्हन के साहस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये असली महिला सशक्तिकरण है - परिवार की इज्जत बचाने के लिए शादी तोड़ना।' दूसरे ने कहा, 'दहेज जैसी कुप्रथा को ऐसे ही ठोकर मारनी चाहिए।' बरेली की यह घटना एक बार फिर दहेज की कुप्रथा पर सवाल उठा रही है, साथ ही दुल्हन के मजबूत इरादे को लोगों का समर्थन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Badaun Bride News: बदायूं में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन दीक्षा की मौत, वायरल हुईं हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications