गन्ना किसानों को डांटने के बाद मेनका को याद आया कैराना में होने हैं उपचुनाव, जारी किया 'सॉरी' वीडियो
बरेली /पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी का गन्ना किसानों को डांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मेनका गाँधी किसानों से नाराजगी दिखाते हुए कहती है कि देश को चीनी की जरूरत नहीं है किसने कहा गन्ना लगाओ। बार-बार मैं बात समझाती हूँ, लेकिन तुम लोगों को ये बात मसझ में ही नहीं आती। यह वायरल वीडियो लगभग 12 सेकेंड है। लोग बता रहे हैं कि यह वीडियो मेनका के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत का है। पीलीभीत के किसान सांसद को अपने बीच पाकर गन्ना भुगतान की समस्या समाधान चाहते थे लेकिन मेनका ने पलभर में किसानों से उल्टे सवाल करके और उन्हें डांटकर किसानों को सदमा दे दिया। किसानों को डांटने का ये वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने मेनका पर निशाना साधा है। वहीं मेनका गांधी ने एक नया वीडियो जारी करते हुए पुराने वीडियो पर अपनी सफाई पेश की है।

वीडियो वायरल होने के बाद मेनका गांधी से इसे राजनीति से प्रेरित बताया है और विपक्ष पर इस वीडियो के जरिए उनपर निशाना शाधने का प्रयास बताया है। उन्होंने इस वीडियो के वायरल होते ही अपनी सफाई में एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें वह सफाई देती नजर आ रही हैं। राजनीति के जानकर बताते हैं कि आगामी दिनों में कैराना और नुरपुर उपचुनाव पड़ने वाला है। नूरपुर कैराना गन्ना बेल्ट क्षेत्र होने के नाते यहाँ के किसान नाराज होंगे और वह भाजपा की जगह किसी और दल वोट कर सकते हैं। विपक्ष इस वीडियो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहता हैं ताकि भाजपा को इससे नुकसान हो। मेनका ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक वीडियो रिलीज किया है कि वह 25 वर्षों से किसानों की मदद करती आ रही हैं जो वीडियो जारी हुआ उसमे पूरी बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications