Barabanki News: 41 बार सांप डस चुका फिर भी जिंदा है युवती, ग्रामीण बोले- यह चमत्कार नहीं तो क्या है?

Barabanki Girl News: बाराबंकी जिले के एक गांव से ऐसी अनोखी खबर आई है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। यहां की एक युवती को अब तक 41 बार सांप ने डसा लेकिन हर बार वह मौत के मुंह से बाहर निकल आई। इस घटना ने ग्रामीणों ही नहीं डॉक्टरों को भी चौंका दिया है।

परिवार का कहना है कि सांप बार-बार सिर्फ उसी लड़की को निशाना बनाता है। अजीब बात यह है कि घर के बाकी लोग बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं। यही कारण है कि गांव में लोग इसे किसी रहस्य या अलौकिक शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं।

barabanki news girl survives 41 snake bites

गुरुवार शाम पांच बजे के करीब युवती रहमतुल बानो को फिर से सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। शुक्रवार शाम को उसे भर्ती किया गया जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

कई बार लखनऊ के बड़े अस्पतालों में कराया इलाज

पीड़िता के भाई आजाद का कहना है कि उनकी बहन को इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर 40 बार सांप डस चुका है। उनका दावा है कि हर बार इलाज कराने पर रहमतुल बच गई। उनके अनुसार यह कोई किस्सा नहीं है, यह वे खुद झेल रहे हैं।

परिजन बताते हैं कि उन्होंने बहन को कई बार लखनऊ के बड़े अस्पतालों तक ले जाकर इलाज कराया। बावजूद इसके हर बार रहमतुल की जान बचना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। परिवार इसे किसी अज्ञात शक्ति का असर मान रहा है।

देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बार-बार सांप का एक ही व्यक्ति को डसना और फिर भी उसका बच जाना, मेडिकल साइंस की नजर में बहुत दुर्लभ स्थिति है। उनका कहना है कि अभी युवती की हालत स्थिर है।

हालांकि अस्पताल के अधीक्षक का मानना है कि हर बार परिजनों द्वारा सांप काटने की बात कहे जाने पर संदेह प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही लड़की को 41 बार डसने की बात अपने आप में हैरान करने वाली है और खुद में सवाल खड़ा करती है।

रहस्य से जोड़ रहे हैं गांव वाले

गांव के लोग इस घटना को रहस्य से जोड़ रहे हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि यह सामान्य घटना नहीं हो सकती। वहीं, कुछ लोग इसे चमत्कार मानते हैं तो कुछ को लगता है कि इसके पीछे कोई अनदेखा कारण छिपा है।

गांव की गलियों में अब यही चर्चा है कि आखिर सांप बार-बार रहमतुल को ही क्यों निशाना बनाता है। लोग मानते हैं कि अगर यह संयोग होता, तो इतने लंबे समय तक लगातार एक ही लड़की को क्यों डसा जाता।

फिलहाल रहमतुल डॉक्टरों की देखरेख में है और उसकी स्थिति सामान्य है। लेकिन उसके जीवन से जुड़े इस रहस्य ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग उसके अनुभव को एक अनोखी कहानी की तरह देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+