चलते-चलते टाटा सफारी धू-धूकर जल गई, अंदर बैठे थे सपा नेता
हरदोई में सपा नेता और सांसद नरेश अग्रवाल के करीबी की जान उस समय बाल-बाल बच गई जब वो टाटा सफारी कार से सफर कर रहे थे।
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी ओवर ब्रिज पर सांसद नरेश अग्रवाल के करीबी सपा नेता और हाईकोर्ट अधिवक्ता राजवर्धन सिंह राजू की कार धू-धूकर जलने लगी। सपा नेता और ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने लिए जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी।

कोतवाली शहर के धर्मशाला रोड के रहने वाले राजवर्धन सिंह राजू अपने ड्राइवर अंकुर के साथ लखीमपुर जिले से वापस लौट रहे थे। ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक टाटा सफारी कार से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सपा नेता और उनके ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

गाड़ी से बाहर निकल कर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस तो मौके पर कुछ देर में ही पहुंच गयी लेकिन फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक गाडी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।












Click it and Unblock the Notifications