मेरठ में चलते-चलते आग के भयानक शोलों में बदल गई कार, वीडियो
मेरठ में सड़क पर एक कार धू-धू कर जल उठी। इससे उठते शोलों को देखकर आसपास के दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। लोग दूर खड़े होकर जलती कार देखते रहे।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार को बीच सड़क पर एक चलती कार में आग लग गई। हादसे के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। घटना के चलते सड़क के दोनों ओर काफी देर तक ट्रैफिक रुका रहा। वहीं घटना के बाद कार सवार मौके से निकल भागे।

दोपहर को गढ़ रोड पर मेडिकल की ओर से आ रही सफेद रंग की एक वैगनआर कार में आनंद हॉस्पिटल के निकट एकाएक आग लग गई। कार में आग लगते ही कार सवार लोग बीच सड़क पर कार छोड़कर कार से कूद गये। देखते ही देखते ही कार आग का गोला बन गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते सड़क के दोनों ओर चल रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई और ट्रैफिक थम गया।
वहीं आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने के लिए बाल्टियों में पानी भरकर कार पर डालना शुरू किया। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझा दी। उधर, हादसे के बाद कार सवार कार को छोड़कर नदारद हो गए। घटना के चलते सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।












Click it and Unblock the Notifications