जेल ट्रांसफर पर बाहुबली अतीक पहुंचे हाईकोर्ट, योगी सरकार को घेरने की कोशिश

हाईकोर्ट में अतीक की ओर से पेश हुए उनके वकील ने मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दलील दी गई है की न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर प्रदेश सरकार ने अतीक को देवरिया जेल भेज दिया है।

इलाहाबाद। बाहुबली अतीक अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जेल शिफ्ट करने का मामला गर्माता ही जा रहा है। पहले बाहुबली ने ट्वीट कर सुर्खियां बटोरी फिर सोशल मीडिया पर अतीक के बेटे ने मामले को तूल पकड़ा दिया। लेकिन अब अतीक जेल ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। कोशिश यही है की किसी भी तरह योगी सरकार को घेरा जाए। हाईकोर्ट में अतीक की ओर से पेश हुए उनके वकील ने मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दलील दी गई है की न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर प्रदेश सरकार ने अतीक को देवरिया जेल भेज दिया है।

जेल ट्रांसफर पर बाहुबली अतीक पहुंचे हाईकोर्ट, योगी सरकार को घेरने की कोशिश
जेल ट्रांसफर पर बाहुबली अतीक पहुंचे हाईकोर्ट, योगी सरकार को घेरने की कोशिश

चीफ जस्टिस कर रहे हैं सुनवाई

अतीक की याचिका पर चीफ जस्टिस डी.बी. भोसले व जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई की। अतीक की तरफ से पेश हुए वकील सतीश त्रिवेदी ने कहा की 4 अप्रैल को जिला अदालत में अतीक की एक मामले में गवाही थी। तर्क दिया गया की देवरिया जेल में रहने पर अतीक पर चल रहे मुकदमों में सुनवाई के दौरान पेशी में दिक्कत आएगी। जिससे मुकदमा लंबा खिचेगा जो न्यायालय की मंशा के विपरीत होगा।

जेल ट्रांसफर पर बाहुबली अतीक पहुंचे हाईकोर्ट, योगी सरकार को घेरने की कोशिश

'कैदी को कहां रखना है इस पर विवेक से फैसला ले प्रशासन'

चीफ जस्टिस डी.बी. भोसले की खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा की ये प्रशासन के विवेक पर है की वो किसी भी कैदी को कहां रखे। ऐसे में अतीक को किस जेल में रखा जाए ये प्रशासन की अपनी रिपोर्ट का आधार होगा। हालांकि हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को प्रशासन से रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा है जिसके आधार पर अतीक को नैनी जेल से देवरिया जेल ले जाया गया। अतीक की ओर से ये भी दलील दी गई की अतीक को न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर प्रदेश सरकार देवरिया जेल ले गई है। इस पर न्यायालय ने कहा की कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है की अतीक को किस जेल में रखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+