पेट्रोल लेकर पहुंचा बैंक, बोला- 'मोदी ने नहीं दिए 15 लाख, अब लगाऊंगा आग'

बहराइच। 'प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम सभी को ठगा है, 15 लाख नहीं दिया। बैंक से भाग जाओ, आग लगा दूंगा' यह शब्द थे शुक्रवार सुबह इलाहाबाद बैंक जरवल में पहुंचे युवक के। इतना कहते ही युवक ने हाथ में लिए हुए बोतल से पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल से भरी एक पिपिया परिसर में ही उड़ेल दिया। किसी तरह मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू में कर हिरासत में लिया है। इस मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बोला- रोज चेक करता हूं खाता, कब आएंगे रुपये

बोला- रोज चेक करता हूं खाता, कब आएंगे रुपये

जरवलरोड थाना अंतर्गत धनराजपुर गांव निवासी मौजीलाल (३५) पुत्र रामबालक शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे हाथ में बड़ी बोतल और एक पांच लीटर की पिपिया लेकर इलाहाबाद बैंक जरवल शाखा में पहुंच गया। बैंक में पहुंचते ही उसने सहायक प्रबंधक नितिन कुमार कनौजिया से बैंक के बाहर भागने को कहा। प्रबंधक ने कारण पूछा तो युवक बोला मोदी जी ने 15 लाख देने को कहा था। आज तक खाते में फूटी कौड़ी नहीं आई। हर सप्ताह खाता चेक करता हूं। परिवार भुखमरी के कगार पर है।

जाते ही बैंक में छिड़कने लगा पेट्रोल

जाते ही बैंक में छिड़कने लगा पेट्रोल

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक ने हाथ में लिए हुए बोतल से पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो जेब से माचिस निकाल ली। बैंककर्मी आगे बढ़े तो उन पर भी पेट्रोल फेंक दी। बैंक में आडिट करने आए ऑडिटर अभिषेक के सिर पर पेट्रोल पड़ा तो वह उल्टे पांव बैंक के बाहर भागे। मौजूद उपभोक्ताओं में भी भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर बैंक से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे। उन सभी ने उत्तेजित मौजीलाल को काबू में किया।

 केस दर्ज कर जांच शुरू

केस दर्ज कर जांच शुरू

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बैंक परिसर के अंदर युवक ने जो पेट्रोल फेंका था, उसे साफ करवाया गया है। बैंक पूरी तरह सुरक्षित है।

बैंक में ठप रहा कामकाज

बैंक में ठप रहा कामकाज

युवक मौजीलाल ने बैंक शाखा में पहुंचकर जब हंगामा किया, उस समय शाखा प्रबंधक बैंक में मौजूद नहीं थे। विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय गए थे। सूचना पाकर वह भी आनन-फानन में बैंक पहुंचे। सबकुछ सकुशल पाकर राहत की सांस ली। युवक द्वारा लगभग 10 बजे बैंक में हंगामा किया गया। जिसके चलते पूरे दिन बैंक का कामकाज ठप रहा। लेनदेन करने आए लोगों ने भागकर जान बचाई। गनीमत यही रही कि युवक ने माचिस जलाई नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+