शराब पीकर युवती ने जमकर काटा बवाल, पुलिसवाले से बोली- एसपी होंगे अपने घर के होंगे'

बहराइच। बहराइच के जिला अस्पताल में शनिवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक महिला के साथ पहुंची एक युवती ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। नशे में धुत इस युवती को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। युवती का आरोप था कि वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है जहां से चोरी छिपे जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है। जो महिला उसे ब्यूटी पार्लर लेकर गई थी उसी से लड़ाई के बाद युवती इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। हालांकि पुलिस काफी मुश्किलों के बाद युवती को थाने ले जाने में कामयाब हुई। अब पुलिस पूछताछ कर युवती के आरोपों की जांच कर रही है।

bahraich girl ruckus in city hospital after drinking alchohal

नशे की हालत में एक युवती महिला के साथ अस्पताल पहुँची युवती सुजौली इलाके की किरन नाम की युवती ने अस्पताल के स्टाफ के साथ जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है एक महिला ब्यूटी पार्लर के माध्यम से लड़कियों को फंसाकर जिस्मफरोशी के लिए मेट्रो शहर में भेजने का काम करती है। इस युवती को भी फंसाकर बाहर भेजने की फिराक में थी कि तभी युवती को जानकारी मिली। इसकी जानकारी लगने के बाद युवती किसी तरह जान बचाकर भाग निकली और जो महिला उसे ब्यूटीपार्लर में ले गई थी, उससे झगड़ा करने लगी। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की महिला टीम को भी नशे में धुत्त महिला को कब्जे में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नशे की हालत में युवती ने महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। युवती बार-बार गाली गलौच कर पुलिसकर्मियों से हाथापाई पर आमादा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+