VIDEO: कॉलेज जाते वक्त परेशान करते थे मनचले इसलिए यूपी की बेटी को छोड़नी पड़ी पढ़ाई

बहराइच। यूपी के बहराइच में एक छात्रा ने अपनी पढ़ाई सिर्फ इसलिए छोड़ दी कि उसे रास्ते में मनचलों का शिकार होना पड़ता है। छात्रा अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुची जहां पर एएसपी से अपनी पूरी व्यथा सुनाई। किशोरी ने कहा कि अगर हमें मनचलों से छुटकारा नही मिला तो मैं खुदखुशी कर लूंगी। एएसपी कमलेश दीक्षित ने आरोपियों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए है और पीड़िता को आश्वासन देकर घर भेज दिया है।

bahraich 11th class student dropped her study due to molestation


दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी (16) तारा महिला इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। उसके पिता की दुकान गुल्लाबीर मंदिर के पास है। छात्रा का आरोप है कि जब वह पिता को खाना देने दुकान जाती है तो रास्ते में कुछ मनचले अभद्रता व छेड़खानी करते हैं। कॉलेज जाने पर भी रास्ते में रोककर अश्लीलता की जाती है। छात्रा अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां एएसपी कमलेश दीक्षित के समक्ष व्यथा सुनाते-सुनाते छात्रा व उसकी मां फफक पड़ी। छात्रा का आरोप है कि मनचलों ने घर से निकलना दुश्वार कर दिया है। कॉलेज जाना छूट गया है। पढ़ाई बाधित हो रही है। घर से बाहर निकलने पर अपहरण की धमकी दी जाती है। यदि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया प्रेगनेंट है 9th क्लास की बच्ची, फिर जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+