खुलासा: नल के पास कर देता था पेशाब, उतारा मौत के घाट
बागपत। 4 दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में कस्बा पुलिस चौकी के पास हुई अर्ध विक्षिप्त युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 4 दिन पूर्व सुबह के समय मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी कि यहां एक युवक का लावारिस शव पड़ा हुआ है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। बता दें कि हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सोमवार को बागपत पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक अर्ध विक्षिप्त था जिसे मोहल्ले वासी राम रहीम के नाम से बुलाते थे। आरोपी पवन ने बताया कि राम रहीम अक्सर नल के पास गन्दा करता था। इससे नाराज पवन ने योजना बनाई और देर रात रामरहीम को साथ ले जाकर पहले उसका गला दबाया और फिर पत्थर से उसके सर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पवन देशराज मोहल्ले में ही रहता है और योजना बनाकर उसने राम रहीम को मौत को घाट उतार दिया।
ये भी पढ़ें- पहले गला दबाया फिर ईंट से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, देखें मौत का मंजर












Click it and Unblock the Notifications