बागपत के होटल में थूक लगाकर बनाई जा रही थी तंदूरी रोटी, Video देख भड़के लोग

बागपत, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक होटल वाले की शर्मनाक करतूत सामने आई है। होटल वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ दिख रहा है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष फैल गया है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

पाठशाला रोड स्थित होटल का वीडियो

पाठशाला रोड स्थित होटल का वीडियो

मामला बागपत के खेकड़ा में पाठशाला रोड पर स्थित कतार में कई सारे होटल हैं। इसी में एक होटल के कारीगर का रोटी बनाते वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोटी तंदूर में डालने के पहले थूकते जैसा दिखाई दे रहा है। ये वीडियो रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। आगे खबर में आप वीडियो देख सकते हैं।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने बनाया वीडियो

हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने बनाया वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को पाठशाला रोड से होकर एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि रोड किनारे स्थित एक होटल में कारीगर रोटी बना रहा था। उन्हें कुछ संदिग्ध लगा जिसके बाद उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष

गाड़ी के अंदर से बनाए गए वीडियो को देखने पर पता चल रहा है कि कुछ कर्मचारी रोटी बना रहे हैं। इसमें से जो प्रमुख कर्मचारी है वह रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसके ऊपर थूकते जैसा दिखाई दे रहा है। शहर के अंदर ही ऐसी घटना के होने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी पुलिस के पास पहुंच गए और वीडियो के आधार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठन ने पुलिस में की शिकायत

हिंदू संगठन ने पुलिस में की शिकायत

हिंदू संगठन ने पुलिस से मांग की है कि अगर होटल मालिक और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई न की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल चुकी है और पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

होटल मालिक और कर्मचारी फरार

होटल मालिक और कर्मचारी फरार

पुलिस अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचना मिलने के बाद ही पुलिस टीम होटल पर पहुंची थी लेकिन तब तक होटल मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारी फरार हो चुके थे। फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+