दहशत फैलाने को फेसबुक पर डाला ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो, अब पीछे पड़ी पुलिस

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोशल मीडिया पर डाला गया फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन युवक अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, इतना ही नहीं तीनों युवक कई राउंड फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस अवैध हथियारों की आशंका के चलते इन युवकों की तलाश में जुट गई है। वीडियो बागपत कोतवाली क्षेत्र इलाके का बताया जा रहा है।

baghpat 3 men many round firing video goes viral now police searching them

मिली जानकारी के मुताबिक अत्याधुनिक हथियारों के प्रदर्शन और उन्हीं हथियारों से कई राउंड फायरिंग का ये वीडियो सौरभ नाम के किसी शख्स के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक दहशत फैलाने के उद्देश्य से ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। अब पुलिस वीडियो में इस्तेमाल हुए शस्त्रों के अवैध होने के शक में तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है। एसपी बागपत ने इस मामले को लेकर जांच तक बैठा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+