असली नतीजे मध्य प्रदेश, राजस्थान में आएंगे, अल्लाह के खौफ की वजह से अजान में रुके पीएम: आजम खान
लखनऊ। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के शनिवार को चुनाव नतीजे आ गए हैं। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है तो दूसरी तरफ नागालैंड में सहयोगी दल के साथ मिलकर भाजपा सरकार बनाएगी। लेकिन मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा आने के बाद यहां सियासी गठजोड़ जारी है। चुनाव के इन नतीजों के सामने आने के बाद सपा नेता आजम खान ने अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि असली नतीजे मध्य प्रदेश और राजस्थान में आएंगे।

चुनावों में जीत के बाद जिस तरह से पीएम मोदी ने भाषण के दौरान नमाज के वक्त अपने भाषण को रोक दिया उसपर टिप्प्णी करते हुए आजम खान ने कहा कि यह तुष्टिकरण नहीं बल्कि अल्लाह का खौफ है। उन्होंने अजान के वक्त पीएम मोदी के चुप हो जाने की तारीफ करते हुए कहा कि यह अल्लाह का खौफ है। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि लोग इसका अलग-अलग मतलब निकाल सकते हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के नतीजे आ गए हैं। त्रिपुरा में भाजपा ने इतिहास रचते हुए 25 साल के लेफ्ट के किले को ध्वस्त करते हुए यहां शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने यहां 35 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सीपीआईएम के खाते में 16 सीटें ही आई हैं। जबकि नागालैंड में भाजपा के खाते में 12 सीटें आई है। वहीं मेघालय में कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आई हैं, एनपीपी के खाते में 19 सीटें आई हैं।
इसे भी पढ़ें- Meghalaya : कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को सौंपा लेटर












Click it and Unblock the Notifications