आजम ने लोगों याद दिलाया 2002 गुजरात दंगा, बादशाह ने हमें कुत्ते का पिल्ला कहा था

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए आजम खान ने लोगों को याद दिलाया 2002 का गुजरात दंगा, बोले बादशाह ने हमें कुत्ते का पिल्ला कहा था।

लखनऊ। कन्नौज के छिबरामऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने एक बार बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें बादशाह करार दिया। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान लोगों को 2002 के गुजरात दंगों की याद दिलाते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। आजम ने नोटबंदी के दौरान लोगों के बीच गुस्से को कम करने के लिए पीएम मोदी पर अपनी मां का इस्तेमाल का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि टीवी पर खबर चल जाए, नोटबंदी का गुस्सा कम हो जाए इसलिए पीएम ने अपनी मां का इस्तेमाल किया।

आप जानते हैं कट्टा और तेजाब क्या होता है, हमने तो सहा है

आप जानते हैं कट्टा और तेजाब क्या होता है, हमने तो सहा है

पीएम मोदी के कट्टे पर दिए बयान में आजम खान ने कहा कि मोदीजी आज आपने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कट्टों की सरकार है, कट्टा यूपी वाले नहीं जानते, गुजरात वालों ने तुम जानते हो कट्टा। इंसानी कत्लेआम गुजरात में हुआ है और पूरी दुनिया ने हिंदुस्तान के माथे पर लगा हुआ कलंक देखा है। आप जानते हो मोदीजी कट्टा क्या होता है, तेजाब क्या होता है, मौत क्या होती है, हमने तो सहा है।

पीएम के वजह से मेरा हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका

पीएम के वजह से मेरा हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका

प्रधानमंत्री के भाषण का मजाक उड़ाते हुए आजम खान ने कहा कि आप बादशाह हैं, उन्होंने कहा कि बादशाह ने हमें पिल्ला कहा था, लेकिन पूरा देश शांत था, लेकिन हमने उनसे जवाब मांगा था। यहां गौर करने वाली बात है कि आजम खान हेलीकाप्टर से रैली को संबोधित करने पहुंचे थे और वह यहां तीन घंटे की देरी से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर दो घंटे इसलिए नहीं उड़ सका क्योंकि उस इलाके में मोदीजी उड़ रहे थे।

यूपी में चलता है कट्टा राज

यूपी में चलता है कट्टा राज

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई की जनसभा में सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि यूपी के थानों को सपा का कार्यालय बना दिया गया है, बिना स्थानीय सपा नेता की सहमति के किसी की शिकायत दर्ज नहीं की जाती है और कोई थानेदार यहां गलती से शिकायत दर्ज कर ले तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि यूपी में कट्टा राज चलता है, यहां कट्टे की फैक्ट्रियां चलती है और तमाम सियासी हत्याएं सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में ही होती है।

बसपा सुप्रीमो महाठग

बसपा सुप्रीमो महाठग

इसके साथ ही आजम खान ने मायावती पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि बसपा सुप्रीमो महाठग हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाही मस्जिद के इमाम सैयद बुखारी इस चुनाव मायावती का समर्थन कर रहे हैं और इसके पीछे का षड़यंत्र भाजपा का है। आपको बता दें कि मायावती ने इस बार के चुनाव में कुल 100 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने इस बार के चुनाव में एक भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+