जमानत के बाद भी राहत नहीं! रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खां हिरासत में, कहां ले गई ED की टीम?

Azam Khan Detained: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह रामपुर जेल से बाहर निकले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

आजम खां की रिहाई की खबर मिलते ही ईडी की टीम करीब 50 सीआरपीएफ जवानों और 15 गाड़ियों के साथ जेल पहुंच गई थी। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। आजम खां ने ईडी की गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया, जिसके बाद काफी देर तक अधिकारियों और उनके बीच बहस हुई। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

Azam Khan Detained

15 गाड़ियों के साथ पहुंची ED की टीम

आजम खां की रिहाई से पहले ही ईडी के आठ अधिकारी 15 गाड़ियों और करीब 50 सीआरपीएफ जवानों के साथ रामपुर जेल के बाहर पहुंच गए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह समेत कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

ये भी पढ़ें: CJP के पीछे RSS का हाथ? APP से कनेक्शन के दावों पर AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने दिया बड़ा बयान!

गाड़ी में बैठने से किया इनकार

आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल से बाहर निकले तो ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने उन्हें गाड़ी में बैठने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस दौरान काफी देर तक बहस और धक्कामुक्की हुई। यह देखकर जेल के बाहर मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह समर्थकों को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद ईडी की टीम आजम खां को अपनी गाड़ी में बैठाकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें वहां की अदालत में पेश किया जाएगा।

जमानत के बाद भी बढ़ी मुश्किलें

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खां की रिहाई को लेकर संशय बना हुआ था। जमानत की खबर मिलते ही ईडी ने अजीमनगर थाने में दर्ज भ्रष्टाचार की एफआईआर के मामले में उन्हें रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। अदालत ने आजम खां को 2 नवंबर को पेश होने के लिए भी कहा था, लेकिन इससे पहले ही शनिवार शाम ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: NDIA bloc की संसद में ज्ञानेश कुमार पर क्या लगे 6 गंभीर आरोप? SIR से फॉर्म-6 पर सवाल, BJP ने किया अब पलटवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+