अयोध्या में Eknath Shinde: सरयू तट पर 'शिवसैनिकों' की महाआरती, CM बोले- पिता के सपनों के खिलाफ गए उद्धव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के बाद पूर्व सीएम उद्धव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने उद्धव का सत्तालोलुप करार दिया। शिंदे ने कहा, भगवान राम के आशीर्वाद से शिवसेना उनके पास आई है।

cm eknath shinde uddhav

Ayodhya Visit CM Eknath Shinde का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहला दौरा था। उन्होंने कहा था कि इस दौरे का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है, लेकिन प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने Uddhav Thackeray का नाम लिया और उनकी गलतियों को सुधारने की बात कही।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के इस बयान को जिसे मुखर सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, उद्धव पिता के सपनों के खिलाफ गए, लेकिन हमने उस गलती को ठीक कर दिया है।

दरअसल, जब शिवसेना के सांसदों और विधायकों के साथ सीएम शिंदे अयोध्या पहुंचे तो इस यात्रा को सियासी चश्मे से देखा जा रहा है। खास तौर पर इसलिए भी क्योंकि शिवसेना दो फाड़ हो चुकी है। उद्धव ठाकरे हाशिए पर दिख रहे हैं।

सरयू तट पर महाआरती में 'शिवसैनिक'

अयोध्या में रामलला के दर्शन और आशीर्वाद के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संतों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने सरयू नदी के तट पर होने वाली आरती में भी भाग लिया। सरयू आरती में शिंदे कैबिनेट के कई मंत्री दिखे।

cm eknath shinde uddhav

राम मंदिर राजनीति नहीं, शिवसेना की आस्था

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि वह सत्ता के लिए अपने पिता के सपनों के खिलाफ गए लेकिन हमने गलती सुधार ली। अयोध्या में 'राम मंदिर' सिर्फ राजनीति नहीं शिवसेना की आस्था का भी सवाल है।

cm eknath shinde uddhav

हिंदुत्व विचारधारा वाली पीएम मोदी की सरकार

सीएम शिंदे ने कहा, 'कुछ लोग हमारी अयोध्या यात्रा से खुश नहीं हैं। कुछ लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी है और हिंदुत्व के खिलाफ गलतफहमियां फैला रहे हैं। 2014 में देश में हिंदुत्व विचारधारा वाली पीएम मोदी की सरकार आई थी।

cm eknath shinde uddhav

उद्धव सत्ता के लालच में बालासाहेब के सपनों के खिलाफ

उन्होंने कहा, "बालासाहेब ने 'गर्व से कहो हिंदू हो' का नारा दिया था। इसलिए शिवसेना और बीजेपी की विचारधारा एक जैसी है।" हालांकि, उद्धव सत्ता के लालच में बालासाहेब के सपनों के खिलाफ गए।

भगवान राम का उदाहरण, उद्धव पर तीखा हमला

उद्धव पर तीखा कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा, "एक तरफ भगवान राम ने पिता के वादे को पूरा करने के लिए वनवास चुना। दूसरी तरफ जो हुआ हम सबने देखा। वह (उद्धव) सत्ता के लालच में अपने पिता के सपनों के खिलाफ हो गए।

Recommended Video

    Ayodhya में गरजे CM Eknath Shinde, Sanjay Raut और Uddhav Thackrey को खूब सुनाया | वनइंडिया हिंदी
    cm eknath shinde uddhav

    गलतियों को हमने ठीक किया

    बकौल सीएम शिंदे, महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव को वोट दिया। बीजेपी-शिवसेना की सरकार थी, लेकिन कुछ लोगों ने गलत कदम उठाए, जिसे 8-9 महीने पहले हमने ठीक किया है। उन्होंने शिवसेना का इलेक्शन सिंबल मिलने पर भी बयान दिया।

    पीएम ने मंदिर बनाया, तारीख भी बताई

    उन्होंने कहा, "हम भगवान राम के आशीर्वाद से ही 'धनुष और तीर' चिन्ह और 'शिवसेना' नाम प्राप्त कर सके।" शिंदे ने कहा, "कुछ लोग कहते थे 'मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे'। पीएम मोदी ने न सिर्फ मंदिर बनाया, बल्कि तारीख भी बताई।"

    अगले साल जनवरी में प्रतिमा स्थापना

    अयोध्या के अपने पहले के दौरे को याद करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि सिर्फ चबूतरा बनाया गया था, अब पिलर भी आ गए हैं। ऐसा लगता है जैसे सपना सच हो रहा है। मूर्ति भी अगले साल जनवरी में स्थापित की जाएगी।

    बालासाहेब का सपना पूरा

    उन्होंने कहा, अयोध्या में भव्य-दिव्य राम मंदिर का निर्माण लाखों राम भक्तों का सपना था, लेकिन, पीएम मोदी को छोड़कर किसी ने भी इसके लिए कुछ नहीं किया। पीएम ने बालासाहेब ठाकरे के राम मंदिर के सपने को पूरा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+