Ram Mandir: इस दिन से कर सकेंगे रामलला के दर्शन,राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आई सामने

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। पहले फेज का काम इस साल दिसंबर तक पूरा होने का अनुमान है। मंदिर के पहले तल के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण तीन फेज में होना है।

इसी बीच राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख सामने आई है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक, 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा जाएगा।

ayodhya-ram-mandir

समिति की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मकर संक्रांति के मौके पर की जानी है। प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 10 दिनों तक चलेगा। इस समारोह को 15 से 24 जनवरी तक पूरा कराया जाएगा।

15 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 24 जनवरी तक मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया गया है। 24-25 जनवरी से रामलला का दरबार सामान्य भक्तों के लिए खुल जाएगा। जिसके बाद भक्त रामलला के गर्भगृह के दर्शन कर पाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति की ओऱ से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मौके पर देश के तमाम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा विदेशी दूतावासों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए प्रवासी भारतीय रामलला का दर्शन कर पाएंगे।

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि, गर्भ गृह के द्वारों को भी तैयार कर लिया जाएगा। गर्भ गृह का मुख्य द्वार सोने की पत्तियों से मढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का 161 फ़ीट ऊंचा शिखर भी सोने मढ़ा जाएगा। राममंदिर की फर्श मकराना के संगमरमर से सजेगी। फर्श में कुल 95,300 वर्गफीट संगमरमर का प्रयोग किया जाएगा। जल्द ही फर्श का काम शुरू होगा। वहीं प्रथम तल के गुंबद आदि के निर्माण की भी तैयारी शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+