Ayodhya Tent City: 6 किचन, 10 बेड वाला हॉस्पिटल, 150 चिकित्सक, कैसी है 4000 संतों के लिए बनी टेंट सिटी
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का 22 फरवरी को उद्घाटन होना है। इस क्षण को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एक उत्सव के रूप में मना रहा है। देश के कोने- कोने हजारों संत उस अद्भुत पल के साक्षी बनने के लिए अयोध्या में आमंत्रित हैं, जब पीएम मोदी के हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या के तीर्थ क्षेत्रपुरम यानी बाग बिजैसी में टिन का नगर बसाया गया है, जिसे टेंट सिटी नाम दिया गया है।
दावा किया जा रहा है कि अयोध्या की ये टेंट सिटी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं वाली है, जिसे टिन से बनाया गया है। अयोध्या पहुंचने वाले सभी पंथों के संत यहीं ठहरेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बयान कहा है कि टेंट सिटी में ठहरने की सुविधा के अलावा, भोजन, चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 22 जनवरी को सभी परम्पराओं के साधु-सन्त के साथ देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने सभी शंकराचार्य महामण्डलेश्वर सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष सन्तों को बुलावा भेजा गया है। स्वामी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान, कला जगत के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। 1992 से 1984 के बीच सक्रिय पत्रकारों को भी बुलावा भेजा गया है। राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले कारसेवकों के परिजनों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
संतों के लिए टेंट सिटी
रामलला अभिषेक समारोह के लिए विशाल संख्या में राम नगरी के लिए कूच करने वालें संतों और अतिथियों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने बाग बिजैसी में 300 टेंट वाली एक टेंट सिटी विकसित की है। इसमें लक्जरी सुविधाओं वाले 40 टेंट शामिल हैं। टेंट सिटी के बाहर हिल स्टेशन और टेंट के अंदर फाइव स्टार होटल वाला फील भी मिलेगा। इसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले साधु-संतों आदि के रुकने की व्यवस्था होगी। हर कंपार्टमेंट एयर टाइट होगा, जिससे इसमें ठहरने वालों सर्दी ना लगे। एक कंपार्टमेंट के अंदर 3 लोगों के रुकने और नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं टेंट सिटी में अभी से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जनवरी में बुकिंग फुल है। जबकि फरवरी में आधी से अधिक बुकिंग की जा चुकी है। अयोध्या के मणिपर्वत इलाके के पास ऐसे 1450 कंपार्टमेंट की व्यवस्था होगी।
टेंट सिटी में कैसी होगी व्यवस्था?
राम मंदिर ट्रस्ट के एक बयान में कहा कि इस दौरान अयोध्या शहर में कई जगह श्रद्धालुओं को भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लंगर लगाए जाएंगे। तीर्थक्षेत्रपुरम की टिन सिटी में छः नलकूप, छः रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा। यहां देशभर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। इसके अलावा अयोध्या के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भण्डारा की व्यवस्था होगी। करीब चार हजार संतों को आमंत्रण भेजा गया है।
सभी पंथों के संत आमंत्रित
राम मंदिर ट्रस्ट ने 4000 से अधिक संतों को आमंत्रित किया है। ट्रस्ट ने एक बयान में कहा, "प्रयास है कि सभी परम्पराओं के सन्त आएं। सभी शंकराचार्य महामण्डलेश्वर सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष सन्तों को बुलावा भेजा गया है। स्वामी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान, कला जगत के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। 1992 से 1984 के बीच सक्रिय पत्रकारों को भी बुलावा भेजा गया है। कारसेवकों के परिजनों को भी निमंत्रण भेजा गया है।"












Click it and Unblock the Notifications