2019 के फैसले वाली तय जगह पर नहीं बना है राम मंदिर? सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, कब होगी सुनवाई?

Ayodhya Ram Mandir SC Hearing: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल हुई है। इसमें यह पता लगाने की मांग की गई है कि वर्तमान में बना राम मंदिर उसी जगह और उसी जमीन पर है या नहीं, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के ऐतिहासिक फैसले में राम जन्मभूमि के लिए तय किया था। याचिका में जमीन की सही सीमा, स्थान, निर्देशांक और क्षेत्रफल की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।

इसके लिए सर्वे और सीमांकन कराने के साथ एक स्वतंत्र समिति या आयोग बनाने की मांग भी की गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी कॉज लिस्ट के मुताबिक, 'श्री राम जन्मभूमि केस ट्रस्ट' की इस याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल हैं।

Ayodhya Ram Mandir SC Hearing

स्वतंत्र सर्वे की मांग

याचिका में कहा गया है कि 2019 के फैसले में जिस जमीन को लेकर आदेश दिया गया था, उसकी जमीन पर आज बना या विकसित मंदिर उसी स्थान पर है या नहीं, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। इसके लिए अदालत से स्वतंत्र आयोग गठित करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: Weather Today: 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट! 60-70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली से UP-बिहार तक का हाल

इस आयोग में सर्वे, राजस्व, पुरातत्व और तकनीकी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल करने का प्रस्ताव है। आयोग जमीन की वास्तविक स्थिति, सीमाओं और स्थान की पहचान करके अदालत के सामने रिपोर्ट रख सकता है।

2019 में आया था ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ ने 9 नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद पर अपना फैसला सुनाया था। अदालत ने विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ किया था और केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया था।

साथ ही, सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर मस्जिद के निर्माण के लिए 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया गया था।

2020 में शुरू हुआ मंदिर निर्माण

राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर का निर्माण आगे बढ़ा। गर्भगृह और पहले तल का काम पूरा होने के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला के बाल रूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ उद्योग, फिल्म, खेल और राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी पहुंची थीं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

ये भी पढ़ें: Ramayana Judi Jodi Song: करवा चौथ पर रिलीज हुआ 'रामायण' का रोमांटिक गाना 'जुड़ी जोड़ी', राम-सिया ने जीता दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+