Ram Mandir Live Darshan: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! 'Ayodhyatra' ऐप से करें लाइव दर्शन और आरती में लें भाग

Ram Mandir Live Darshan: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से भक्त घर बैठे ही अयोध्या के प्रमुख मंदिरों का लाइव दर्शन कर सकेंगे और आरती में भी शामिल हो पाएंगे।

अयोध्या प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में 'अयोध्या यात्रा' नामक इस ऐप को लॉन्च किया गया है। यह ऐप भक्तों को न केवल रामलला मंदिर, बल्कि हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों का वर्चुअल दर्शन भी कराएगा।

ayodhya-ram-mandir-live-darshan-ayodhyayatra

ऐप में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

इस ऐप के जरिए श्रद्धालु लाइव दर्शन के साथ-साथ ऑनलाइन आरती में भी शामिल हो सकेंगे। 'अयोध्या यात्रा' ऐप आठ भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी लाभ उठा सकेंगे। ऐप के माध्यम से भक्त 20 से अधिक मंदिरों की पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जल्द ही अन्य धार्मिक स्थलों पर भी होगा लॉन्च

अयोध्या विकास प्राधिकरण के अनुसार, इस ऐप को जल्द ही काशी, मथुरा और उज्जैन महाकाल सहित अन्य तीर्थ स्थलों के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। इससे देशभर के श्रद्धालु आसानी से अपने पसंदीदा तीर्थ स्थलों का वर्चुअल दर्शन कर सकेंगे और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर पाएंगे।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने मीडिया को बताया कि यह ऐप ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों के 3D वर्चुअल टूर की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसमें लाइव पूजा, दर्शन यात्रा और धार्मिक स्थलों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। श्रद्धालु घर बैठे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

अभी इस ऐप को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य विदेशी भाषाओं में भी विकसित किया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालु भी अयोध्या और अन्य तीर्थ स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+