अयोध्या राम मंदिर की वर्षगांठ पर रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे लाखों भक्त, जानें कितनी हुई कमाई
Ayodhya Ram mandir first anniversary: अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना और रामलला की 'प्राण प्रतिष्ठा' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर रामनगरी ही नही पूरा देश जश्न मना रहा है। आज 22 जनवरी को अयोध्या में एक साल पहले संपन्न हुए प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जैसा ही माहौल है।
अयोध्या नगरी में पहुंचे लाखों भक्त राम धुन में डूबे हुए नजर आ रहे हैं भक्त नाचते गाते सीता राम, जय श्री राम के नारे लगाते हुए रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अयोध्या के मंदिरों में जगह-जगह कीर्तन और भंडारे हो रहे हैं।

बता दें आज से ठीक एक साल पहले 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह धूमधाम से संपन हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह का मुख्य अनुष्ठान किया था। हालांकि एक राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के एक वर्ष पूरे होने पर पहली वर्षगांठ का भव्य समारोह अयोध्या में 11 से 13 जनवरी के बीच संपन्न हो चुका है लेकिन आज 22 जनवरी को भी पूरी अयोध्या नगरी में पहली वर्षगांठ दोबारा मना रही है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ क्यों 11 जनवरी को मनाई गई?
बता दें अयोध्या में 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ के अवसर भव्य समारोह आयोजित किया गया था क्योंकि पिछले साल राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' का आयोजन हिंदू कैलेंडर के पौष महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान कूर्म द्वादशी पर मनाया गया था। इस वर्ष शुक्ल पक्ष 11 जनवरी को पड़ा इसलिए 22 जनवरी के बजाय 11 जनवरी को ही राम मंदिर की पहली वर्षगांठ का आयोजन किया गया। भव्य समारोह में लाखों की संख्या में भक्त राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
राम मंदिर में सुबह से लगी है भक्तों की लंबी कतार
आज 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर और रामलला को फूलों से सुंदर सजाया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई । वहीं आज भी भारी संख्या में लोग मंदिर में विराजे भगवान के बाल रूप रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। भक्त राम रक्षा स्तोत्र, श्री राम मंत्र का जाप और हनुमान चालीसा के पाठ करते राम मंदिर की स्थापना की पहली वर्षगांठ का उत्सव मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
राम मंदिर में दर्शन हर दिन पहुंच रहे कितने भक्त?
अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद से यहां पर सामान्य दिन में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। देश ही नहीं विदेश से पर्यटक यहां पर ऐतिहासिक राम मंदिर को देखने और मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन करने के लिए आते हैं। सामान्य दिनों में लगभग 70 से 80 हजार भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे वहीं 5 जनवरी से हर दिन लगभग दो से डेढ़ से दो लाख भक्त अयोध्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
आज राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के अवसर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वालों की संख्या ढाई लाख पहुंचने की उम्मीद है। सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान के अनुसार अयोध्या10 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके हैं।
अयोध्या राम मंदिर की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर को बीते एक साल में लगभग 400 करोड़ रुपये की आय हुई। राम मंदिर की सालाना कमाई एक साल में ही देश के अन्य मंदिरों के बराबर पहुंच गई है। हर दिन की कमाई की बात करें तो ये 50 लाख रुपये है। पिछले वित्तीय वर्ष में राम मंदिर को दान के रूप में 363 करोड़ 34 लाख रुपये मिले। बीते पांच सालों की बात करें तो राम मंदिर को विभिन्न माध्यम से 55 अरब का दान मिला है जबकि 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications