Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर को अब तक कितना मिला चंदा? जानिए हर एक डिटेल?
Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की आज शनिवार 11 जनवरी को पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राम राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा।
राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। इस दौरान दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव मनाया जाएगा। इन तीन दिनों के अंदर वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम मंदिर को अब तक कितना डोनेशन यानी चंदा मिला है?

Ayodhya Ram Mandir donation: राम मंदिर को कितना मिला डोनेशन?
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अनुमान है कि वह वित्तीय वर्ष 2024-2025 में राम मंदिर के निर्माण और अन्य संबंधित खर्चों पर ₹850 करोड़ खर्च करेगा। एक साल में मंदिर के निर्माण और विकास के लिए 363 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान मिला है।
- अब तक के सामने आए आंकड़ों के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को राम मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 35 बिलियन का दान मिला है। इस राशि में से लगभग 51% मंदिर के निर्माण के लिए आवंटित किया गया था और शेष धनराशि रखरखाव और मंदिर से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए निर्धारित की गई है।
- अयोध्या के राम मंदिर को वित्तीय वर्ष 2023-24 में डेढ़ अरब रुपये से ज्यादा दान मिला था। ट्रस्ट के काउंटर पर जाकर लोगों ने 53 करोड़ रुपये चेक या नकद धन दिया था।
- वहीं 71 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से ट्रस्ट के खाते में जमा किए गए थे। बैंक से मिलने वाला ब्याज लगभग 204 करोड़ रुपये रहा है। कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 34 करोड़ 61 लाख रुपये मिले हैं।
- राम मंदिर को पिछले चार सालों में 13 कुंटल चांदी और 20 किलो सोना भी दान में मिला है। राम मंदिर को विदेशी चंदे में सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका से मिला है।
Some notable donations to Ram Mandir: राम मंदिर को मिले कुछ और अहम दान?
- 2,100 किलो की घंटी
- एक घड़ी जो एक साथ आठ देशों में समय दिखाती है
- श्री राम मंदिर की तस्वीर वाली रेशमी चादर
- 108 फीट लंबी अगरबत्ती
- 1265 किलो का लड्डू
How to donations Online Ram Mandir: राम मंदिर के लिए ऑनलाइन दान कैसे करें?
राम मंदिर के लिए ऑनलाइन डोनेशन करने के लिए आपको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाना होगा।
इस वेबसाइट पर आपको 'Donation options' का कॉलम दिखेगा। इस पर जाकर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आप एक अलग पेज /srjbtkshetra.org/donation-options/ पर जाएंगे। इस पेज पर आपको सारी बैंक डिटेल मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications