Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले वायरल हुई रामलला की पूरी तस्वीर! क्या है फोटो का सच?
Ram Mandir Inauguration, Ram Lalla's face revealed: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी दौर में है। भगवान राम की उत्सव प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। 22 जनवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शुक्रवार से रामलला के प्रतिमा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ये रामलला के उत्सव मुर्ति की तस्वीरें हैं।
इससे पहले, राम लला की मूर्ति की जो तसवीरें सामने आई थी उसमें मूर्ति सफेद कपड़े से ढकी हुई नजर आ रही थी। साथ ही भगवान राम का मुख पूरी तरह से ढका हुआ था। मंदिर के मुख्य पुजारी ने वायरल हो रही तस्वीर का खंडन करते हुए कहा है कि वो तस्वीर प्रभु के उत्सव मुर्ति की नहीं हैं।

मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार अहले सुबह मंदिर में लाया गया। प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "गुरुवार दोपहर को राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया।"
यह भी देखें: Ram Mandir: अपनी तनख्वाह से लगाते थे भोग, जानें रामलला की सेवा में 3 दशक से लगे मुख्य पुजारी की कहानी
वायरल हो रही तस्वीरें:



मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यह मंत्रोच्चार के बीच रामलला की मूर्ति को स्थापित किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उडुपी पेजावर मठ के ट्रस्टी श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 'अभिजीत मुहूर्त' में मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
यह भी देखें: Ram Mandir: क्या होती है प्राण-प्रतिष्ठा? 22 जनवरी को ही क्यों हो रही है ये पूजा? क्या है मुहूर्त ?
उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा कारणों से उद्घाटन के दिन केवल आमंत्रित अतिथियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद, अगले दिन मंदिर को जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।
यह भी देखें: ब्रिटेन की संसद में गूंजे जय श्री राम के नारे, राम भजन पर झूमते रहे नेता, अयोध्या से लंदन तक चल रही राम धुन












Click it and Unblock the Notifications