Ayodhya: अयोध्या में कांवरियों पर योगी सरकार के अफसरों ने बरसाए फूल, लगे जयकारे

यूपी की योगी सरकार 2017 में जब सत्ता में आई तब से ही सावन के महीने में कांवरियों को विशेष तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों का भव्य स्वागत कर रही है। इस कड़ी में सोमवार को अयोध्या के सरयू तट पर राम की पैड़ी घाट पर एकत्र हुए कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की। अयोध्या के अलावा बाराबंकी जिले के लोधेश्वर महादेव मंदिर में भी कांवरियों पर फूल बरसाए गए।

योगी सरकार

इस सावन महीने में शिव भक्त राम की पैड़ी घाट पर सरयू नदी से जल लेने के लिए कई जिलों लोग अयोध्या पहुंचते हैं। जो लोग अयोध्या में रुकते हैं वे राम की पैड़ी पर नागेश्वर नाथ मंदिर में पवित्र जल चढ़ाते हैं।

Recommended Video

    Ayodhya: अयोध्या में कांवरियों पर योगी सरकार के अफसरों ने बरसाए फूल

    अयोध्या जोन के अफसरों ने बरसाए फूल

    अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल और आईजी (अयोध्या रेंज) प्रवीण कुमार ने हेलीकॉप्टर से कांवरियों पर फूलों की बारिश की। मेला परिसर को कई सेक्टरों में बांटा गया है और यहां पीएसी की कई कम्पनियां तैयार की गई हैं। अयोध्या प्रशासन ने मंदिरों को देर रात तक खुला रखने अनुरोध मठों से किया है ताकि दूर दराज से आने वाले कांवड़िए वहां रुक सकें।

    एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एडीजी (लखनऊ जोन) पीयूष मोर्डिया, बाराबंकी के जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने रामनगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर स्थित मंदिर में कांवर यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की।

    योगी सरकार हर बार कांवरियों पर लुटाती है प्यार

    प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंदिर में आने वाले कांवरियों पर फूलों की बारिश की गई। दरअसल जब से यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनी है तब से लेकर अब तक हर साल पश्चिमी यूपी से लेकर पूरब तक सावन महीने में इस यात्रा में भाग लेने वालों पर फूलों की बारिश कराई जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+