अयोध्या में हाईवे पर भीषण हादसा, यात्री बस पर पलटी ट्रक, 5 की मौत, 12 घायल
अयोध्या में देररात भीषण सड़क हादसा होगा। लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर एक यात्री बस और ट्रक की भिड़त में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ayodhya NH 27 accident: बीती रात आयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर सड़क हादसे में घायल 12 लोगों में से 7 की गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं पांच अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
घायलों में 5 की मौत
हादसे में घायल हुए 17 लोगों में से पांच की मौत हो गई। मृतकों में अजय गौड़ निवासी मंझवा घाट गोसाईगंज अयोध्या, तहजीब अख्तर टांडा अंबेडकरनगर व तौसीफ अहमद निवासी दोहरा अंबेडकरनगर के रूप में हुई, जबकि जिला अस्पताल में मृत हुए व्यक्ति की पहचान मो. असीम बेग निवासी इब्राहीमपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई। एक और मौत हुई है। शेष 12 घायलों में 5 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 7 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
7 की हालत गंभीर
अयोध्या में हुए हादसे को लेकर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि करीब 12 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। 5 को जिला अस्पताल और 7 को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे में जनहानि भी हुई है। डीएम ने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा चुका है।
घायलों के नाम
घायलों में रीतेश वर्मा निवासी मया बाजार अयोध्या, मो. जैयस निवासी दिलासीगंज अयोध्या, संदीप सिंह निवासी सरायरासी अयोध्या, अजय यादव निवासी मुबारकपुर अंबेडकरनगर, इंदसेन यादव निवासी अंबेडकरनगर, राहुल मिश्रा अयोध्या, जुनैद खान मिर्जापुर अंबेडकरनगर, खर्शीद जहां हजरतगंज लखनऊ, मो. कय्यूम हजरतगंज लखनऊ, नायबा कय्यूम, हजमत कय्यूम व रहमत कय्यूम सभी हजरतगंज लखनऊ निवासी, कलीम उल्ला टांडा, गौरव पांडेय निवासी इब्राहिमपुर अंबेडकरनगर, पंकज यादव महाराजगंज अयोध्या, विजयलक्ष्मी तिवारी निवासी हंसवर अंबेडकरनगर समेत अन्य शामिल हैं।
NH27 के बूथ नंबर 4 पर हादसा
यह हादसा लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुई बस एक निजी बस है और यह लखनऊ से अम्बेडकरनगर की तरफ जा रही थी। घटना स्थल पर जेसीबी की सहायता मलबे को हटाने का साथ शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन घंटों तक चला।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
हाईवे बर दुर्घटना के दौरान लंबा जाम लग गया। ट्रक को बस के ऊपर से हटाकर घायलों को निकालन में क्रेन की मदद ली गई। देर रात तक जाम खुलवाने के लिए अधिकार मशक्कत करते रहे। हाईवे पर भारी जाम को देखते हुए भारी वाहनों को गोंडा के रास्ते के लिए डायवर्ट किया गया।
सीएम ने जताया शोक
घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यलाय के ट्वीट में लिखा गया, "जनपद अयोध्या में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।"












Click it and Unblock the Notifications