Ayodhya News: राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, पुजारी बोले- जलनिकासी का नहीं है इंतजाम, देखें Video

Ayodhya News: अयोध्या में 500 साल बाद भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद प्री-मानसून अवधि में निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। दावा किया गया है कि अयोध्या राम मंदिर की छत से बारिश का पानी टपक रहा है।

यह दावा किसी दूसरे ने नहीं बल्कि अयोध्या राम मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पहली बरसात के दौरान ही मंदिर के गर्भगृह में पानी टपक रहा है।

ayodhya-news-priest-claims-water-started-dripping-from-the-roof-of-ram-temple-watch-video

इसे लेकर न्यूज़ एजेंसी एएनआई को राम मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को दिया गया बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल करने के साथ ही लोगों द्वारा राम मंदिर निर्माण के दौरान की गई लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पानी निकालने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्‍कत
दरअसल, मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि पिछले दिनों बरसात के दौरान भी छत टपक रही थी, जिसे ठीक कर दिया गया था। लेकिन प्री मानसून की पहली बारिश में फिर मंदिर की छत टपकने लगी।

राम मंदिर के प्रधान पुजारी द्वारा यह भी दावा किया गया है कि पानी टपकने के चलते मंदिर में कई स्थान पर पानी एकत्र हो जा रहा है इसके अलावा मंदिर के ठीक सामने पुजारी के बैठने के स्थान पर भी बारिश का पानी जमा हो जा रहा है।

पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुजारी का कहना है कि वीआईपी दर्शन के लिए भी लोग यहीं से गुजरते हैं और पुजारी के बैठने का भी यही स्थान है। बारिश के दौरान मंदिर की छत टपकने से उसे स्थान पर बरसात का पानी जमा हो गया।

पुजारी ने यह भी कहा है कि राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि मंदिरों से पानी क्यों टपक रहा है और इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। राम मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा दिए गए बयान के बाद यह मामला तूल पकड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+