Ayodhya: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन की कमरे में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
Ayodhya News: सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागरात मनाने गए दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन का शव कमरे में बेड पर पड़ा था, जबकि दूल्हा पंखे पर लटका हुआ था। रविवार सुबह करीब 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने के लिए पहुंचे। लेकिन, कमरा तो अंदर से दरवाजा बंद था।
घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, काफी आवाज भी लगाई। लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, जिसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, कमरे के अंदर दूल्हा-दुल्हन के शव पड़े हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनन-फानन में घरवाले दोनों को अस्पताल में ले गए।

जहां डॉक्टर ने दूल्हा-दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि शुक्रवार 7 मार्च को दूल्हा प्रदीप की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दुल्हन विदा होकर घर आई थी। रविवार यानी आज रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, रिसेप्शन से पहले ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
यह मामला अयोध्या कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। जानकारी के मुताबिक, दू्ल्हे का नाम प्रदीप और दुल्हन का नाम शिवानी था। शिवानी,डीली सरैया थाना खंडासा की रहने वाली थी और दोनों का रिश्ता करीब एक साल पहले रिश्ता तय हुआ था। दूल्हे के भाई दीपक कुमार का कहना है कि शुक्रवार शाम को हम लोग डीली सरैया बारात लेकर गए थे।
भाई (दूल्हा प्रदीप) बहुत खुश था और धूमधाम के साथ शादी हुई। आज रिसेप्शन था, इसलिए मैं सुबह के वक्त ही मंडी चला गया था सब्जी लेने के लिए। घरवालों ने फोन कर घटना की सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटका हुआ था। भाई ने ऐसा क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस घटना की वजह की तलाश में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि दूल्हे ने पहले दुल्हन की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली। एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया कि कमरा बंद था और दोनों भीतर मृत पाए गए।
एसएसपी ने बताया कि बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या की संभावना नहीं है। हालांकि, फोरेंसिक टीम ने कमरे के सैंपल ले लिए है। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी। बताया कि पुलिस तीन एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UP news: अयोध्या में अमिताभ बच्चन का होगा नया ठिकाना? राम मंदिर से महज 7 किमी दूर खरीदी जमीन












Click it and Unblock the Notifications