वीडियो म्यूजिक Ayodhya Ke Shri Ram का पोस्टर रिलीज, रवि किशन बोले- भगवान के चरणों में 'छोटी सी' भेंट
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन (Ayodhya Ram Mandir Inauguration) से पहले भगवान को समर्पित एक म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे 'अयोध्या के श्री राम' (Ayodhya Ke Shri Ram) के नाम से तैयार किया जा रहा है। म्यूजिक वीडियो में अभिनेता से राजनेता बने सांसद रवि किशन की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वीडियो में एक्टिंग के अलावा रवि किशन ने इस सांग के रैप पोर्शन में अपनी आवाज दी है। इस वीडियो म्यूजिक को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले सांग का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस बीच रवि किशन ने वीडियो म्यूजिक को लेकर मीडिया से बात की है।
'वीडियो म्यूजिक के पीएम करेंगे शेयर'
अभिनेता व बीजेपी सांसद रवि किशन ने वीडियो म्यूजिक 'अयोध्या के श्री राम' को रामलला के चरणों में एक भेंट बताया है। उन्होंने कहा कि देश की पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर के निर्माण के अगुवाई कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा, "सैंकड़ों सालों के विवाद के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है। " रवि किशन ने दावा के साथ कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का नेतृत्व राम भक्त और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 'अयोध्या के श्री राम' के रिलीज होने के बाद इस वीडियो म्यूजिक को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्वीटर) से शेयर करेंगे।

'भगवान राम के चरित्र से काफी प्रभावित हूं'
सांसद व अभिनेता रवि किशन ने वीडियो म्यूजिक 'अयोध्या के श्री राम' को रामलला को समर्पित एक छोटी सी भेंट बताया है। बीजेपी सांसद ने बताया कि वे भगवान राम के जीवन चरित्र से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में जब उन्हें भक्ति म्यूजिक वीडियो में काम करने का अवसर मिला तो वो मना करने का सवाल ही नहीं बनता था।
17 जनवरी को रिलीज होगा वीडियो म्यूजिक
राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। इससे पहले अयोध्या के श्री राम म्यूजिक वीडियो को 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस वीडियो म्यूजिक को म्यूजिक बॉक्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री महक चौधरी ने गाने का पोस्टर रिलीज करने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, " आज जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में हमने अपनी भक्ति भावना के साथ इस वीडियो म्यूजिक को तैयार किया गया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि से गीत सभी को पसंद आए और लोग भक्ति रस में डूबें।"
म्यूजिक वीडियो निर्माता टीम उत्साहित
निर्माता निंरजन कुमार सिन्हा म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि ये गीत राम भक्तों को भक्ति के रस में सराबोर करने वाला है। उन्होंने कहा, "हमने इस गाने को शूट करने और इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह अब तक के सबसे महंगे म्यूज़िक वीडियो में से एक हैं जब यह गाना रिलीज होगा तो देखेंगे कि इसके कितनी भव्यता के साथ शूट किया गया है।
'अयोध्या के श्री राम' वीडियो म्यूजित के निर्माता निंरजन कुमार सिन्हा हैं। जबकि गायक, कम्पोजर और डायरेक्टर माधव एस. राजपूत हैं। इसके अलावा म्यूजिक वीडियो में रवि किशन को एक्टिंग करने का मौका मिला है। गाने को शकील रेहान खान ने कैमरे में शूट किया है। कोरियोग्राफ श्रेय रिक्की गुप्ता ने किया है। जबकि म्यूजिक की मार्केटिंग त्रिलोका मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications