Ayodhya: 3 दिन बाद भी सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत बनी हुई है एक पहेली, अब SIT करेगी मर्डर सीन रिक्रिएट

सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की छत से गिरकर मौत की गुत्थी अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। वहीं मामले की त्वरित जांच के लिए SIT का गठन किया है। वहीं SIT मर्डर सीन रिक्रिएट करने की तैयारी भी कर रही है।

Ayodhya girl student dies after falling from Sunbeam School SIT will recreate the murder scene

अयोध्या के सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की छत से गिरकर मौत की गुत्थी 72 घंटे बाद भी नहीं सुलझ पाई है। 30 लोगों से पूछताछ के बाद भी अभी तक कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि फोरेंसिक टीम को स्कूल में खून के धब्बे नहीं मिले हैं। जबकि इलाज के दौरान छात्रा को 2 यूनिट ब्लड चढ़ाना पड़ा था। वहीं, मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अब SIT को जांच सौंपी गई है। SIT मर्डर सीन रिक्रिएट करने की तैयारी में है। इसके अलावा विधि लैब महानगर लखनऊ के विशेषज्ञ भी मामले की जांच करेंगे।

Ayodhya girl student dies after falling from Sunbeam School SIT will recreate the murder scene

क्या था पूरा ममला?
बता दें कि शुक्रवार को सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जबकि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने बार-बार बच्ची के झूले से गिरने की बात कही। वहीं जिस दिन यह घटना हुई उस दिन स्कूल की छुट्टी थी। परिजनों का कहना है कि छुट्टी के बावजूद प्रिंसिपल ने छात्रा को फ़ोन कर के स्कूल बुलाया था।
छात्रा की मौत के बाद पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिसमे स्कूल के मैनेजर बृजेश यादव और अभिषेक कन्नौजिया पर रेप का आरोप लगाया। प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया पर भी साजिश के आरोप हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप, साक्ष्य मिटाना, पॉक्सो एक्ट, हत्या का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कर लिया।

72 घंटे बाद भी नहीं सुलझी छात्रा की मौत की गुत्थी
वहीं घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस को छात्रा के छत से गिरने के सही जगह तक जानकारी नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 30 लोगों से पूछताछ भी की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इन्जरी आई है। वहीं, रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट अहम है। टीम ने रविवार को घटनास्थल पर नमूनों को एकत्र किया था। इससे पहले भी टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर जांच की आगे की दिशा तय होगी।

दूसरी मंजिल पर मिला छात्रा का फोन और चश्मा
जानकारी अनुसार टीम को स्कूल की दूसरी मंजिल पर छात्रा का फोन और चश्मा मिला था। सबसे चौंकाने वाली बात है कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को फर्श पर खून के धब्बों के निशान नहीं मिले हैं। जबकि राजराजेश्वरी हास्पिटल में इलाज कराते समय छात्रा को दो यूनिट ब्लड चढ़ाना पड़ा था। ऐसे में साक्ष्यों को मिटाने या छेड़छाड़ करने की बी बात सामने आ रही है।

SIT का गठन, स्कूल प्रशासन पर कसा शिकंजा
SSP मुनिराज जी. ने त्वरित जांच के लिए SIT का गठन किया है। इस टीम में एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के अलावा बीकापुर कोतवाली और कैंट कोतवाली के SO, एक-एक SI , क्राइम ब्रांच के SI, महिला थाना की SI व कॉन्स्टेबल शामिल हैं। जांच टीम को SO सिटी लीड कर रहे हैं और SP सिटी को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम अन्य सहायक जांच टीमों की मदद से एक-एक गतिविधि की जांच करेगी। वहीं, इंस्पेक्टर से लेकर SSP तक इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

Recommended Video

      अयोध्या: छात्रा की हत्या के मामले में नया आया है मोड़, हत्या का लगा आरोप

      सनबीम स्कूल को देना होगा 6 बिंदुओं पर जवाब
      छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रशासन पर शिकंजा कसता जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) वीरेश कुमार वर्मा ने सोमवार को छह बिंदुओं पर स्कूल प्रशासन से दो दिन के अंदर जबाब मांगा है। DIOS अब स्कूल के मानकों की जांच करेंगे। उनके मुताबिक, दोषी पाए जाने पर विद्यालय की मान्यता को रद्द करने के लिए CBSE को पत्र भी भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन 6 बिंदुओं पर स्कूल प्रशासन से जवाब माँगा है।

      => स्कूल प्रशासन से CBSE बोर्ड, नई दिल्ली से मिली मान्यता की प्रमाणित प्रति मांगी है।
      => सोसाइटी अथवा ट्रस्ट के बायलाज की पूरी जानकारी मांगी गई है।
      => जमीन का पूरा विवरण भी स्कूल प्रशासन को देना होगा। इसमें स्कूल की जमीन किसके नाम है, बैनामा है अथवा लीज पर जमीन तो नहीं ली गई है जैसी बातें शामिल हैं।
      => जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी मुहैया कराना होगा।
      => विद्यालय के प्रबंध समिति द्वारा शिक्षा निदेशक की ओर से नामित एक सदस्य को स्कूल में कितनी बार बुलाया गया है। तारीख के अनुसार पूरा विवरण स्कूल प्रशासन को देना होगा।
      => CBSE बोर्ड द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जारी गाइड लाइन का कितना पालन हो रहा है। इसकी जानकारी भी स्कूल प्रशासन को मुहैया करानी होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+