Ayodhya Bhadarsa scandal: अब भी है आरोपी मोईद खान पर यकीन, अखिलेश यादव ने अदालत से की संज्ञान लेने की मांग
Ayodhya News: अयोध्या में भदरसा में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप कांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना के सम्बंध में लगातार सवाल उठा रहे हैं।
कल ही उन्होंने कहा था कि अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आज रविवार को उन्होंने फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है। ज्ञात हो कि इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी मोईद खान है, जो कि समाजवादी पार्टी का नेता है।

रविवार सुबह उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए। बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है। माननीय न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।
अखिलेश यादव की डीएनए टेस्ट की मांग
इससे पहले शनिवार को यादव ने भदरसा मामले में आरोपियों के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह के टेस्ट के बिना, भाजपा के आरोपों को पक्षपातपूर्ण माना जाएगा। उन्होंने कहा, "न्याय डीएनए टेस्ट के जरिए मांगा जाना चाहिए, न कि केवल राजनीतिक आरोपों से।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी दोषी पाया जाता है, उसे पूरी कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए। हालांकि, अगर डीएनए जांच के बाद आरोप झूठे साबित होते हैं, तो इसमें शामिल सरकारी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यादव ने पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।
इधर गैंगरेप शिकार लड़की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैंने जब बलात्कारियों का विरोध किया तो मेरे गाल पर उन लोगों ने थप्पड़ मारे। मुझे धमकाया कि अगर मैं चिल्लाई, तो वह मुझे मार देंगे। जब वह गर्भवती हो गई, तो सपा नेता ने उसकी मां से कहा कि दो हजार रुपये लो और बेटी का गर्भ गिरा दो। मां ने इस केस में कहा कि हमने जब मामले में शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास किया, तो उनको पुलिस चौकी से भगा दिया गया। लड़की ने कहा कि मोईद ने हमें धमकी दी कि यदि मामले को बढ़ाया तो टुकड़े करवाकर फेंकवा दूंगा।
यह भी पढ़ें मायके गई थी पत्नी, फोन करके बोली- मैंने दूसरे लड़के से कर ली है शादी, फिर आगे...












Click it and Unblock the Notifications