'अयोध्या, महाकुंभ का एक संदेश', CM योगी ने दिया नया नारा, Mahakumbh स्नान को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार
Prayagraj Mahakumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ स्नान में बीजेपी नेताओं के शामिल होने को लेकर विपक्ष के तंज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा तंज कसा। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर एक बीजेपी की चुनावी सभा में उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं को निशाने पर लिया। सीएम ने महाकुंभ को लेकर 'अयोध्या और महाकुंभ का एक ही संदेश, एकता से अखंड रहेगा ये देश' नाम का एक नया नारा दिया।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी- जो संपत्ति में उलझे, वह सच्चा समाजवादी नहीं है, आज के 'समाजवादी' हैं केवल उलझे हुए हैं।"

सीएम योगी आदित्यनाथ का यह नारा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रयागराज में महाकुंभ स्थल पर कैबिनेट बैठक आयोजित करने के लिए राज्य सरकार का मजाक उड़ाने के बाद आया। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "कुंभ या प्रयागराज वह स्थान नहीं है जहां राजनीति या राजनीतिक निर्णय लिए जाने चाहिए। कुम्भ में कैबिनेट बैठक का आयोजन राजनीतिक है। हममें से कई (समाजवादी पार्टी के नेता) पवित्र स्नान करने गए होंगे, लेकिन हमने ना ही कोई तस्वीर पोस्ट नहीं कीं और ना ही मीडिया के जरिए प्रसारित किया।"












Click it and Unblock the Notifications