शाहजहांपुर में बीजेपी प्रत्याशी के बेटे ने किया पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा सहित तीन घायल

पीड़ित महिला दरोगा का कहना है बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी मे सवार होकर 10 से 12 लोग आए और खुद को बीजेपी प्रत्याशी चेतराम का बेटा बताते हुए उन पर हमला कर दिया।

शाहजहांपुर। यूपी मे अब खाकी भी महफूज़ नही है। दबंग अब पुलिस को भी सरेआम पीट कर चले जाते हैं और पुलिस उनकी पहुंच से काफी दूर नजर आती है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है, जहां चेकिंग के दौरान दबंगों ने महिला दरोगा और दो सिपाहियों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस ने पूरे शहर मे चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है और घायल महिला दरोगा और दोनो सिपाहीयों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

शाहजहांपुर में BJP प्रत्याशी के बेटे ने किया पुलिस पर हमला

पीड़ित महिला दरोगा का कहना है बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी मे सवार होकर 10 से 12 लोग आए और खुद को बीजेपी प्रत्याशी चेतराम का बेटा बताते हुए उन पर हमला कर दिया। दबंगों के पास तमंचे भी थे। घायल दरोगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पूछा है कि अभी तो सरकार नही बनी है तो इतनी गुंडागर्दी शुरू कर दी है अगर सरकार बन जाएगी तो क्या हम जैसे पुलिस कर्मी को ड्यूटी करने देंगे या नही इसका जवाब घायल दरोगा को नरेंद्र मोदी से चाहिए।

शाहजहांपुर

घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के टाउनहाल की पास की है बुधवार की रात करीब आठ बजे थाने में तैनात महिला दरोगा सुषमा यादव सिपाही विपुल मलिक और दूसरा सिपाही अजेय मलिक टाउनहाल ही में पास दो पहिया वाहनों की चेकिंग कर रह थे। घायल महिला दरोगा सुषमा यादव ने बताया कि जिस वक्त वह चेकिंग कर रहे थे तभी एक बाईक सवार तीन लोग आए उनको जब गाड़ी चेक करने के लिए रोका तो वह उसमे से एक खुद को बीजेपी प्रत्याशी चेतराम कि बेटा बता रहा था।

BJP प्रत्याशी के बेटे ने किया पुलिस पर हमला

दरोगा की माने तो तीनो नाबालिग थे। इसलिए उनको हिदायत देकर छोड़ दिया तभी उसमें विधायक का बेटा कुछ लोगों से फोन पर बात करते हुए चला गया कि मेरी गाड़ी कैसे रोक ली। दरोगा की माने तो उसके आधे घंटे बाद एक बोलेरो गाड़ी आई उसपर बीजेपी के झंडा लगा था। उसमें से 10 से 12 लोग लाठी-डंडे और तमंचे के साथ उतरे और उन पर हमला कर दिया। कुछ देर तक तो सभी लोग पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला करते रहे। जिसमे महिला दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए।

पुलिस पर हमला

घटना के बाद सभी गाड़ी में सवार होकर से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलते हैं पर आलाधिकारी पर पहुच गए और घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस न घटना के बाद गंभीरता से लेते हुए पूरे जिले मे चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

शाहजहांपुर हमला

लेकिन पुलिस इस मामले में अभी मीडिया को कुछ भी बता से कतरा रही है। घायल महिला दरोगा सुषमा यादव ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया है कि जब महिला वर्दी पहनकर स्टार लगाकर सुरक्षित नही है तो आम महिलाओं की सुरक्षा प्रधानमंत्री कैसे करेगे। अभी तो सरकार बनी नही है अगर सरकार बन जाएगी तो क्या महिलाओ को वर्दी पहनने नहीं देंगे क्या इसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना होगा।

शाहजहांपुर में बीजेपी प्रत्याशी के बेटे ने किया पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा सहित तीन घायल

वहीं ईएमओ डाक्टर अनुराग पराशर का कहना है कि एक महिला दरोगा और दो सिपाही को पुलिस ने भर्ती कराया गया है। महिला के शरीर पर कई चोटें लगी है जिससे लगता है कि उनपर लाठी-डंडे से हमला किया गया है और साथ ही सिपाहियों पर भी लाठी-डंडे से हमला किया गया। जिसमे सिपाही विपुल मलिक के हाथ मे काफी चोटें आई है जिनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही घायलो का मेडिकल कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+