यूपी: युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, मारने के इरादे से फेंका नदी में

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। वह किसी को बता नहीं पाए, इसलिए दरिंदों ने उसे मार डालने की भी कोशिश की। पीड़िता के मुताबि​क, उसे दरिंदों ने गोमती नदी में फेंक दिया, हालांकि वह बच गई। उसने सुल्तानपुर थाने में पुलिस में केस दर्ज कराया।

atrocious people kidnapped a girl and physical abuse him

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला

पुलिस के मुताबिक, मामला सुल्तानपुर में लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवती को अगवा करके उसका रेप किया गया। युवती का आरोप है कि वह​ अयोध्या से दर्शन कर लौट रही थी, तभी दरिंदे उसे पकड़ ले गए। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि वारदात संभवत: सितंबर माह में हुई। उसका कहना है कि पांच लोगों ने उसका रेप किया।''

दर्शन कर लौट रही थी
युवती ने शिकायत में ये भी कहा कि दरिंदे उसे अयोध्या से दर्शन कर लौटते समय घर पहुंचाने की बात कहकर साथ ले गए। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मामपुर गांव में उसका रेप करते रहे। इस दौरान उसे अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। उन्होंने उसे मार डालने की नियत से गोमती नदी में फेंक दिया, हालांकि वह बच गई। वहां से निकलकर उसने पुलिस थाने में सिपाहियों को अपना दुखड़ा सुनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता बस्ती जिले की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: अपनी मां के साथ पति से मिलने निकली थी बेटी, दोनों की हत्या कर शवों से किया गया अमानवीय बर्ताव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+