अतीक-अशरफ का मर्डर: सीएम योगी ने बनाई जांच के लिए हाई लेवल कमेटी, 17 पुलिसवाले सस्पेंड

अतीक-अशरफ का मर्डर केस में पहला एक्शन लेते हुए सीएम योगी ने 17 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है।

yogi adityanath

प्रयागराज में गोली मारकर हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह सभी पुलिसकर्मी अतीक अहमद की सुरक्षा में तैनात थे। सीएम योगी ने हत्या की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है।

Recommended Video

    Atique Ahmed, Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्शन

    प्रयागराज अतीक अहमद की हत्या की घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश दिए। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग इस डबल मर्डर की जांच करेगा।

    सीएम आवास पर हाई लेवल बैठक

    स्पेशल डीजी LO प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पर मौजूद हैं, जहां हाईलेवल बैठक जारी है। DGP आर के विश्वकर्मा, स्पेशल DG क़ानून व्यस्था प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एवं अन्य अफसर मौजूद हैं। बड़े अधिकारियों को प्रयागराज भेजने तैयारी की जा रही है।

    बॉर्डर सील, सीएम आवास की बढ़ाई सुरक्षा

    प्रयागराज के बॉर्डर सील करते हुए सुरक्षा के लिहाज से धारा 144 लागू कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स भेजा गया है। साथ ही PAC और RAF लगाई जा रही है।

    सीएम योगी ने निर्देश देते हुए यूपी के 75 जिले के डीएम और एसपी को अलर्ट करते हुए शहर में निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए हैं। वहीं सीएम आवास की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    हमलावरों से पूछताछ जारी

    पुलिस ने मौके से तीन हमलावरों को पकड़ा है, जिनका नाम लवलेश, सनी, अरुण मौर्य बताया जा रहा है।पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारे पहले से ही घात लगाए बैठे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+