अतीक-अशरफ के शूटर शनि का सुंदर भाटी गैंग से रहा है कनेक्शन! हमीरपुर जेल से आया था संपर्क में
अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड को अंजाम देने वाला शनि सिंह उर्फ पुराने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के संपर्क में आ गया था। हमरीपुर स्थित जिला जेल में सुंदर भाटी और शनि की मुलाकात हुई थी।

Shani Singh: प्रयागराज जिले में 15 अप्रैल की रात ऐसी वारदात हुई, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। मीडिया कर्मियों के भेष में आए तीन हमलावरों ने माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अतीक और अशरफ हत्याकांड में बांदा निवासी लवलेश तिवारी, हमरीपुर निवासी शनि सिंह उर्फ पुराने और कासगंज निवासी अरुण उर्फ कालिया को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पुराने उर्फ शनि सिंह शातिर अपराधी है और इसके नाम कई धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
Recommended Video

शनि सिंह उर्फ पुराने कई मामलों में जेल की हवा भी खा चुका है। हमीरपुर जिला जेल में शनि उर्फ पुराने की मुलाकात पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाटी गैंग के मुखिया और गैंगस्टर सुंदर भाटी से हुई थी। जिसके बाद शनि भाटी गैंग का खास बन गया था।
आजतक की खबर के मुताबिक, जेल से छूटते ही शनि उर्फ पुराने सुंदर भाटी गैंग के लिए काम करने लगा था। पुलिस को शक है कि अतीक और अशरफ की हत्या में प्रयुक्त जिगाना पिस्टल शनि को सुंदर भाटी से ही मिली है।
खबर के मुताबिक, जिगाना पिस्टल 5 से 6 लाख रुपए की आती है और इसका निर्माण तुर्की में होता। हालांकि, यह पिस्टल भारत में प्रतिबंध है इसलिए दूसरे देशों से इसे अवैध तरीके से भारत लाया जाता है। इस पिस्टल की खासियत यह है कि इसमें एक बार में 17 गोलियां लोड होती हैं।
शनि सिंह उर्फ पुराने के बार में बता दें कि वह हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हमीरपुर पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शनि सिंह पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शनि सिंह कुरारा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 281A है।
शनि सिंह उर्फ पुराने पर गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीसी एक्ट, सीआरपीसी, 3 यूपी गुण्डा एक्ट समेत 14 मुकदम दर्ज है। शनि सिंह के भाई पिंटू की मानें तो वो पिछले 10 सालों से अपने घर नहीं आया है। शनि के पिता औऱ मां की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications