Atiq Ahmed की हत्या के बाद CM योगी ने मुख्य सचिव-डीजीपी को प्रयागराज भेजा, पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू
Atiq Ahmed की हत्या के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करके आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को प्रयागराज जाने का निर्देश दिया गया हैा।

Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद की सनसनीखेज हत्या के बाद आनन-फानन में आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रदेश के डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह समेत कई आला अधिकारी शामिल हुए।
Recommended Video
रिपोर्ट की मानें तो आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री काफी नाराज नजर आए। उन्होंने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को तत्काल प्रयागराज जाने का निर्देश दिया है। दोनों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रयागराज जाएं और वहां पर कैंपिंग करें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया है। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग इस पूरे मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शीर्ष अधिकारियों को गस्त करने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद तमाम शहरों में रात को पुलिस गस्त कर रही है।
बता दें कि शनिवार रात तकरीबन 10.30 बजे जब अतीक और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल के लिए लाया गया था तो इस दौरान दोनों की मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार तीन हत्यारे मीडियाकर्मी बनकर यहां आए थे और तीनों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या के बाद आत्मसमर्पण कर दिया।
इस घटना के बाद प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह आसमानी फैसला है, जिसे हर किसी को स्वीकार कर लेना चाहिए। वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पाप पुण्य का फैसला इसी जन्म में होता है।












Click it and Unblock the Notifications