Atiq Ahmed: अतीक की हत्या पर बोले योगी के मंत्री, पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है
Atiq Ahmed: अतीक अहमद की हत्या के बाद इसपर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष जहां सवाल खड़ा रहा है तो योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पाप पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।

Atiq Ahmed: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद अब इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष एक तरफ जहां यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है तो दूसरी तरफ यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पाप पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।
Recommended Video
अतीक अहमद की हत्या के बाद यूपी पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके लिखा, पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है। वहीं आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा किया हैा।
जयंत चौधरी ने अतीक की हत्या के बाद कहा कि किसी भी प्रदेश में अगर राष्ट्रपति शासन की मांग की जाती है तो इससे बड़ी वजह क्या हो सकती है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। यह जंगलराज नहीं है तो क्या है। जिस तरह से सरेआम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है वह कई सवाल खड़े करती है।
जयंत ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, पुलिस की कस्टडी में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। आखिर यह कैसी कानून व्यवस्था है। बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद को मेडिकल के लिए प्रयागराज लाया गया था, लेकिन इसी दौरान दोनों की हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications