'योगीराज' में पुलिस बनी सिंघम! 6 साल में 10 हजार से अधिक मुठभेड़, अब तक 60 से अधिक अपराधी ढेर

अपराधियों को 'मिट्टी में मिलाने' जैसे बयान UP विधानसभा में देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं। शायद यही कारण है कि 6 साल के कार्यकाल में 10 हजार से अधिक एनकाउंटर हो चुके हैं।

Atiq Ahmed Son Asad

Atiq Ahmed Son Asad UP STF की गोलियों का शिकार हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में ढेर कर दिया है।

बता दें कि अतीक अहमद एक दशक से पहले हुई हत्या के गवाह उमेश पाल के मर्डर मामले में दोषी करार दिए गए हैं। प्रयागराज की कोर्ट ने अतीक को दोषी पाया है। अब उनके बेटे के एनकाउंटर पर जानिए CM Yogi Adityanath के दौर में कितने Police encounters हुए।

6 साल में 10 हजार एनकाउंटर! 63 की मौत

सीएम योगी के कार्यकाल में 10 हजार से अधिक एनकाउंटर हो चुके हैं। इन मुठभेड़ों में 63 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2023 तक मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यूपी पुलिस ने अपराधियों पर बेहद सख्त रवैया अपनाया है।

यूपी सरकार की तरफ से मार्च, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह साल के दौरान में राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच 10,000 से अधिक मुठभेड़ हुई हैं। इसमें 63 अपराधी मारे गए हैं, जबकि एक पुलिस जवान को जान गंवानी पड़ी।

असद से पहले विकास दुबे एनकाउंटर

बता दें कि अतीक के बेटे असद से पहले कानपुर एनकाउंटर खूब सुर्खियों में रहा था। कानपुर के बिकरू कांड से सुर्खियों में आए विकास दुबे को पुलिस ने गाड़ी पलटने के बाद भौती नाम की जगह पर मार गिराया था। दुबे को चार गोलियां लगी थीं।

सरकारी आंकड़ों पर ANI की रिपोर्ट के अनुसार, एनकाउंटर की संख्या के मामले में मेरठ सबसे टॉप पर है। 2017 के बाद से सबसे अधिक 3152 मुठभेड़ मेरठ में हुई। एनकाउंटर में 1708 अपराधी घायल भी हुए।

अपराधियों और पुलिस की मुठभेड़ों के दौरान 401 पुलिसकर्मी घायल हुए। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, यूपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 5,967 अपराधियों को पकड़ा गया।

'योगीराज' में UP "अपराध और भयमुक्त"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार का दावा है कि लचर कानून व्यवस्था और मासूमों पर माफियाओं के अत्याचारों के लिए कुख्यात रहा UP आज देश सहित विदेश में भी "अपराध और भयमुक्त राज्य" के रूप में जाना जाता है।

  • 2017 में योगी आदित्यनाथ के CM बनने के बाद यूपी पुलिस ने 10713 एनकाउंटर किए।
  • सबसे अधिक 3152 मुठभेड़ मेरठ पुलिस ने की।
  • आगरा पुलिस एनकाउंटर के मामले में 75 जिलों में दूसरे नंबर पर है। यहां 1844 मुठभेड़ों को अंजाम दिया गया।
  • आगरा में 4654 अपराधी गिरफ्तार हुए, जबकि 14 खूंखार अपराधी मारे गए। 55 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
  • बरेली में 1497 मुठभेड़ हुई, इसमें 3410 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 7 को ढेर कर दिया गया। 437 अपराधी घायल भी हुए।
  • बरेली की मुठभेड़ों में 296 बहादुर पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि 1 शहीद हुए।

क्राइम पर CM योगी की जीरो टॉलरेंस

कभी लोक सभा सांसद रहे योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में सरकार का कहना है कि जैसे ही उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली, UP में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता बनी।

अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प

योगी सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए तेजी से कार्रवाई की। हाल ही में यूपी विधानसभा में योगी को बेहद सख्त लहजे में कहते सुना गया कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे।

गुजरात से UP लाए गए अतीक अहमद

प्रयागराज में बसपा विधायक हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस ने अतीक अहमद और इनके बेटों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया गया था।

पूर्व सांसद के बेटे की हत्या पर बयान

अतीक अहमद का मामला सामने आने और यूपी शिफ्ट करने के दौरान ही एनकाउंटर की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, कुछ चौंकाने वाले दावे भी हुए जिसमें पूर्व सपा सांसद अतीक के बेटे को मारे जाने की बातें कही गईं।

Recommended Video

    Asad Ahmed Encounter: Atiq Ahmed का Son कौन जिसे STF ने किया ढेर? | Umesh Pal Case | वनइंडिया हिंदी

    सपा सांसद का दावा- बेटे को मारा जाएगा

    सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा था, एक-दो दिनों के भीतर अतीक के बेटे को मार गिराया जाएगा। हालांकि, इस दावे के एक महीने के बाद झांसी में मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद के मारे जाने की खबर सामने आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+