हत्या की खबर सुनते ही दहाड़े मारकर रोने लगा अतीक का बेटा अली, बोला- बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की खबर सुनकर नैनी जेल में बंद अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली रोने लगता है। साथ ही वो नाश्ता और खाना भी नहीं खाता है।

यूपी में असद के एनकाउंटर और अतीक अशरफ की हत्या की खबर मिलते ही अली खूब फूट फूट कर रोया। अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली को अतीक और अशरफ की हत्या की जानकारी रविवार सुबह सात बजे हुई। वहीं, अली की तबीयत खराब की खबरों का खंडन करते ही डीजी जेल कार्यालय ने अली के बिल्कुल ठीक होने की बात कही है।
जेल सूत्रों के मुताबिक, जब वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर अपनी टीम के साथ सुबह सात बजे अली की बैरक में पहुंचे और उन्होंने अली को अतीक और अशरफ की हत्या के बारे में बताया। ये बात सुनकर अली अपना सिर पकड़कर रोने लगता है। रोते रोत कई बार वो बेहोशी की अवस्था में भी पहुंच गया।
पिता और चाचा की मौत की खबर सुनते ही अली बोलता है कि हाय अल्लाह, अब्बू और चच्चा को मार डालेन.. बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ है। पहले छोटे को मारा और अब अब्बू और चच्चा की भी हत्या करवा दी।
ये खबर मिलने के बाद नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली ने न ही नाश्ता किया और न ही उसने खाना खाया। अली को सुबह नाश्ते में दलिया दिया गया, जिसने उसने नहीं खाया। दोपहर में दाल, चावल, रोटी और सब्जी दी गई, अली ने वो भी खाने से मना कर दिया। वो लगातार रोता ही जा रहा था।
वहीं, इस मामले को लेकर सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं कि अतीक के बेटे अली की हालात खराब हो रही हैं, जिस पर नैनी सेंट्रल जेल के डीजी जेल कार्यालय ने बताया कि नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली बिल्कुल ठीक है। मीडिया में प्रसारित कुछ खबरें झूठी हैं।
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad हत्याकांड के आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल में किया शिफ्ट, कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications